RK TV News
खबरें
Breaking News

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में विधानसभा भवन गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक आयोजित हुई।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)21 अगस्त।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज विधानसभा भवन गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक आयोजित हुई। जिसमें लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग एवं पेयजल विभाग की 221.11 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं को संस्तुति प्रदान की गई। बैठक के दौरान राज्य के 840 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग सं0 48) का हॉटमिक्स/ एफ०डी०आर० तकनीक द्वारा सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 42.15 km), जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र विकासनगर के लम्बरपुर से लांघा मोटर मार्ग को डेढ़ लेन (5.50 मीटर) से दो लेन (7.00 मीटर) में डी०बी०एम० एवं बी०सी० द्वारा चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण के कार्य (लम्बाई 10.00 km) को भी संस्तुति प्रदान की गई। बैठक के दौरान पी०एम०-ऊषा योजना के अन्तर्गत कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के विभिन्न भवन निर्माण/उच्चीकरण के कार्य को संस्तुति, जनपद ऊधमसिंहनगर के सितारगंज क्षेत्र में दुग्ध चूर्ण संयंत्र, आइसक्रीम संयत्र तथा कन्फैक्शनरी यूनिट के भवन निर्माण कार्य को संस्तुति एवं अमृत-2.0 ट्रांच-1 योजनान्तर्गत जनपद चम्पावत के बनबसा नगर की पेयजल योजना के पुनर्निर्माण कार्य को भी संस्तुति प्रदान की गई।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पाण्डेय, रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर डीएम ने स्वास्थ कारणों का हवाला दे चुनावी कार्यों से दूर रहने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों के स्वास्थ्य जांच के दिए आदेश!06 और 07 मई को होगी जांच।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन! सुभाष चौक स्थित प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित।

rktvnews

दरभंगा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा ब्रह्मपुर के ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के विकास कार्य फेज 1 का उदघाटन एवं फेज 2 का शिलान्यास किया गया।

rktvnews

जबलपुर एयरपोर्ट और मदन महल फ्लायओवर वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से जाना जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

Leave a Comment