RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 अगस्त।मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने आज (20 अगस्त, 2024) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि लोकतंत्र, बहु-संस्कृतिवाद, बहुलवाद और आपसी सम्मान के साझा मूल्य भारत-मलेशिया संबंधों के लिए मार्गदर्शक शक्ति रहे हैं।
राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दोनों पक्षों ने अपनी भागीदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाकर भारत-मलेशिया संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने का फैसला किया है और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में इसके कार्यान्वयन के लिए एक कार्य-उन्मुख रोडमैप की दिशा में काम कर रहे हैं।
श्रीमती मुर्मु ने आगे कहा कि भारत मलेशिया को ‘ग्लोबल साउथ’ में एक मजबूत साझेदार के रूप में देखता है। मलेशिया आसियान में भारत का एक प्रमुख भागीदार है तथा हमारी एक्ट ईस्ट नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में एक महत्वपूर्ण देश है।
राष्ट्रपति ने 2025 में मलेशिया के आसियान की अध्यक्षता संभालने के लिए शुभकामनाएं दीं और दोहराया कि भारत मलेशिया के साथ काम करना जारी रखेगा तथा शांतिपूर्ण और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के हमारे साझा उद्देश्यों को हासिल करने की कोशिश में हरसंभव सहयोग देगा।
प्रधानमंत्री इब्राहिम के माध्यम से, राष्ट्रपति मुर्मु ने मलेशिया के राजा महामहिम सुल्तान इब्राहिम को उनके हाल ही में हुए राज्याभिषेक पर अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

Related posts

राजस्थान: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

rktvnews

भोजपुर:वेतन भुगतान में देरी से शिक्षकों परआर्थिक संकट, शीघ्र आवंटन करें सरकार: महासचिव कुमारी अल्का

rktvnews

भोजपुर: बखोरापुर आयुष्मान आरोग्य सेंटर का एनक्यूएएस के तहत हुआ सफल मूल्यांकन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गणेशोत्सव के दौरान आज महाराष्ट्र के मुंबई में विश्वप्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन किए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 11 जून 26

rktvnews

भोजपुर:लोहिया स्वच्छ अभियान की समीक्षा उप-विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की, अगले सप्ताह तक पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment