RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रो गुलाब फलाहारी प्राचार्य ने फहराया राष्ट्रध्वज।*

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री त्रिदण्डिदेवदेव राजकीय डिग्री महाविद्यालय गौतम नगर शाहपुर के प्रांगण में प्राचार्य प्रो गुलाब फलहारी ने झंडोत्तोलन किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। प्रो फलाहारी ने देश के इतिहास में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अंग्रेजों से लड़ते रहे और इन्हें सात समुंदर पहुंचा दिया। हम आज स्वतंत्र तो हो गए लेकिन जिन मूल्यों और उद्देश्यों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी दी थी वह अभी पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। हम इस कॉलेज में शहर से दूर आवेशित और ग्रामीण माहौल में आए हुए लेकिन मेरा प्रयास है कि कॉलेज जल्द से जल्द विकसित और शैक्षाणिक व्यवस्था बिलकुल दुरुस्त हो, छात्र-छात्राएं बिना किसी भय के पढ़ने के लिए आये। शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव रहा है और मुझे उम्मीद है कि कॉलेज जल्द से जल्द अपना विकसित रूप विश्वविद्यालय और जनपद में देखने को मिलेगा। सभी स्वतंत्रता सेनानियों और तिरंगे को कोटि-कोटि नमन करता हूं जो सबको एक बार बहुत-बहुत बधाई।

Related posts

वित्त वर्ष 2024-25 में खनन में रिकॉर्ड उत्पादन,प्रमुख खनिजों और गैर लौह धातुओं के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि।

rktvnews

उज्जैन:सट्टा खिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 जुलाई 26

rktvnews

रायपुर : विशेष लेख : ’सुबह हो या शाम… इनके जीवन में है बस राम-राम-राम

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कैम्पा निधि के अंतर्गत 1038 करोड़ रूपये के उपयोग की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment