RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान में फहरा तिरंगा,राष्ट्रभक्तों की कुर्बानी से मिली है आजादी: जिलाधिकारी राजकुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।78 वां जश्न ए आज़ादी का मुख्य कार्यक्रम भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह मैदान में जिला वासियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास आयोजित हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी राजकुमार ने झंडातोलन किया और झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर आरा सांसद,महापौर,विधायक ,एमएलसी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथि के साथ-साथ हजारों की संख्या में जिला वासी उपस्थित रहे और हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम ,महात्मा गांधी सुभाष चन्द्र बोस भीमराव अम्बेडकर आदि का जयघोष करते रहे। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन में भोजपुर की अहमियत, क्रांतिकारियों के बुलंद हौसले और भोजपुरी मिट्टी का जमकर तारीफ की। इन्होंने बताया कि किस प्रकार स्वतंत्रता सेनानियों ने हस हस कर सीने पर गोलियां खाई लेकिन अंग्रेजों की न दासता स्वीकार की न उनके उनके सामने हार मानी। अमर शहीद कवि कैलाश इसी कलेक्ट्रेट पर झंडा फहराने के क्रम में अंग्रेज फिरंगियों के क्रूर यातनाओं को सहते हुए अपनी कुर्बानी दी। ऐसे ही हजारों हज़ारों की संख्या में राष्ट्रभक्तों ने अपनी कुर्बानी देकर आजादी दिलाई है।जरूरत है कि हम सभी उनके कुर्बानियों को याद रखते हुए उनके सपनों का भारत बनाएं। जिलाधिकारी ने भोजपुर की प्रगति और उपलब्धि पर भी विस्तार से चर्चा की।इसके पूर्व पेरेड का निरीक्षण, एनसीसी, एनएसएस एवं विभिन्न विद्यालयों से पधारे छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और विभिन्न झांकियों का अवलोकन किया।

Related posts

बक्सर:डीएम ने डुमराँव में सफाई एजेंसी पर कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 अप्रैल 26

rktvnews

नगरीय एवं विकास मंत्री 28 जून को करेंगे कोटा चौपाटी का लोकार्पण, जयपुर चौपाटी की तर्ज पर बनी कोटा चौपाटी में आमजन को एक छत के नीचे मिल सकेंगे लजीज व्यंजन’

rktvnews

मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघ एवं बाघिन स्थानांतरित किए जाएंगे।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में बढ़ती है समरसता : अजय सिंह

rktvnews

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 10 करोड़ टन कोयला डिस्पैच के लक्ष्य को हासिल किया।

rktvnews

Leave a Comment