RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:नावार्ड वित्तपोषित श्री अन्न उत्पादन पर हुआ प्रशिक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अगस्त। बुधवार को कुल्हाड़िया ग्राम” स्थित महावीर मन्दिर पर नावार्ड द्वारा वित्तपोषित श्री अन्न उत्पादन पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में शशि भूषण कुमार शशि कृषि वैज्ञानिक द्वारा, बाजरे की फसल में खरपतवार एवं नियंत्रण तथा पोषक प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया गया ।
डी० डी०एम० नावार्ड ने अपने सम्बोधन में बताया कि आप लोग अधिक से बधिक मात्रा में बाजरा का उत्पादन करें बहुत सारी योजनाएँ है जिसके माध्यम से कृषकों को लाभान्वित किया जायेगा। अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश चौधरी ने मोटे अनाज के उपयोग से स्वास्थ्य के होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यान्वयन एजेन्सी अंत्योदय चेतना मंडल के सचिव रामनाथ ठाकूर ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि योजनाओं को अक्षरशः धरातल पर उतारा जायेगा। अगी तो मात्र 50 कृषक जोड़े गए है योजनाओं के विस्तारीकरण पर अन्य कृषकों को भी जोड़ा जायेगा। इस कार्यक्रम में कुल 40 कृषकों ने भाग लिया।

Related posts

प्रतिभा सम्मान समारोह सह केरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित!मेधावी छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

rktvnews

नगर पंचायत जगदीशपुर की मासिक बोर्ड बैठक संपन्न।

rktvnews

बजट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में कौशल विकास और रोजगार युवा, महिला एवं किसानों पर फोकस : जीतनराम मांझी

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण रायपुर पहुंचे, विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा।

rktvnews

देवघर: स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों का हुआ अंतिम चयन।

rktvnews

आईआईएम बेंगलूर के अध्ययन में जल जीवन मिशन की 2.82 करोड़ व्यक्ति-वर्ष रोजगार सृजन क्षमता का आकलन किया गया है।

rktvnews

Leave a Comment