RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति ने सभी देशवासियों को संदेश देते हुए कह की मैं सभी देशवासियों को हमारे 78वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
उपराष्ट्रपति ने कहा है कि यह महत्वपूर्ण दिन अनेक वीर सेनानियों के अदम्य साहस और उनके निस्वार्थ बलिदान की याद दिलाता है, जिसकी वजह से संप्रभु भारत की नींव रखी गई। यह दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के आदर्शों का भी उत्सव है और ये सभी हमारे जीवंत लोकतंत्र का आधारशिला बने हुए हैं, जो इसे विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र भी बनाते हैं।
आइए हम सभी अपने स्वाधीनता संग्राम में अपनाए गए महान आदर्शो के प्रति स्वयं को वचनबद्ध करें। अपने स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत का सम्मान करते हुए, आइए हम एक राष्ट्र के रूप में अपनी सामूहिक यात्रा पर विचार करें और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

उपराष्ट्रपति के संदेश का हिन्दी अनुवाद इस प्रकार है:

देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आज का यह ऐतिहासिक दिन भारत के अनगिनत सेनानियों की याद दिलाता है, जिनके अदम्य साहस और बलिदान ने भारत को एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। स्वतंत्रता दिवस न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुता जैसे मूल्यों का उत्सव है जो विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र की आधारशिला है।
आइए, हम अपने स्वतंत्रता संग्राम के उच्च आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संरक्षित करें एवं एक राष्ट्र के रूप में हमारी सामूहिक यात्रा का चिंतन कर 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रयास करें।

Related posts

भोजपुर: आप पार्टी के स्थापना दिवस पर सदर अस्पताल में बांटी फल और मिठाइयां।

rktvnews

भोजपुर:डीडीसी ने”हमारा शौचालय हमारा सम्मान”अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित।

rktvnews

पटना:कथा-साहित्य आदिकाल से मानव-मन को कर्षित किया है, इसमें कौतूहल और रोमांच के साथ संदेश भी आवश्यक।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,रेस्क्यू एवं रिलीफ ऑपरेशन की अधिकारियों संग की समीक्षा।

rktvnews

मछली फीड उत्पादन।

rktvnews

Leave a Comment