RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर: अतुल प्रकाश रचित “गोस्वामी तुलसीदास का रामराज्य” का किया गया लोकार्पण।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)12 अगस्त। रविवार को जनहित परिवार भोजपुर के बैनर तले मानस मंदिर आरा में तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अतुल प्रकाश रचित श्रीरामराज सप्त प्रश्नोत्तरी गोस्वामी तुलसीदास का रामराज्य नामक पुस्तिका का लोकार्पण साहित्यकारों ने किया। पुस्तिका का उद्देश्य बताते हुए लेखक अतुल प्रकाश ने कहा कि तुलसीदास के रामराज को आज के युग के अनुसार समझने के लिए यह पुस्तिका तैयार की गई है। रामराज्य भारतीय संस्कृति कि राज्य व्यवस्था की कल्पना है जिसको तुलसीदास जी ने रामचरितमानस के उत्तराखंड के दोहा 19 से 23 तक वर्णन कर समाज एवं राजव्यवस्था को आइना दिखाया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष जगत् नंदन सहाय ने पुस्तिका जारी करते हुए कहा कि प्रस्तुत पुस्तिका में सात प्रश्नों के जरिए बहुत ही सरल तरीके से गोस्वामी तुलसीदास जी के राम राज्य को समझाया है। बहुत सारी जानकारी सूत्र रूप में इस पुस्तिका में है। पुस्तिका पर विचार रखते हुए डॉ. रेणु मिश्रा ने कहा कि निसंदेह रूप से राम राज्य की आधुनिक परिकल्पना महात्मा गांधी ने किया है उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी के रामराज की अवधारणा प्लूटो के राज्य के सिद्धांत से भी बेहतर है।
प्रकाश ओझा ने कहा की जहां समानता है वहां रामराज्य है। डॉ किरण कुमारी ने कहा कि रामराज में सभी जन सुखी थे किसी का किसी से विवाद नहीं था। नंदकिशोर सिंह कोमल ने कहा कि राम राज्य में पर्यावरण संतुलित था और सभी धन-धान्य थे। डॉ रवि कुमार अधिवक्ता ने कहा कि राम राज्य में सबको न्याय उपलब्ध था कोई भी व्यक्ति सीधे तौर पर राजा से न्याय की मांग कर सकता था।
कार्यक्रम में अरविंद सिंह ने स्वरचित अपनी तुलसी चालीसा प्रस्तुत किया वही गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन चरित्र पर रमेश सिंह, अजय कुमार गुप्ता अज्ञानी, अलख अनाड़ी आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में विचार रखने वालों में गिरीश कुमार सिंह, कुमार शीलभद्र, डॉ रवि कुमार आदि ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम का उद्घाटन बृजमोहन त्रिपाठी के सुंदरकांड पाठ से हुआ वहीं मंच का संचालन अतुल प्रकाश, आगत अतिथियों का स्वागत नंदकिशोर सिंह कमल तथा धन्यवाद ज्ञापन रमेश सिंह।

Related posts

चतरा:लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

विश्व सिनेमा की विविध श्रृंखला को प्रदर्शित करने वाला 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) कल एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा।

rktvnews

केंद्रीय सचिव अमित अग्रवाल ने वैश्विक कल्याण के लिए सस्ती दवाओं के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर बल दिया।

rktvnews

औरंगाबाद:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महिलाओं को सम्मान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गांधीसागर अभयारण्य की जलवायु चीतों के लिए अनुकूल, 20 अप्रैल को छोड़े जाएंगे चीते : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: राशन कार्ड बनाने हेतू कैंप आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment