RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर: राशन कार्ड बनाने हेतू कैंप आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 नवम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के देवमलपुर बहुदरी पंचायत में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार द्वारा किए गए घोषणा के अनुसार देवमलपुर बहुदरी पंचायत में राशन कार्ड बनाने तथा राशन कार्ड से संबंधित अन्य बातों हेतू कैंप का आयोजन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मार्कण्डेय सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कैंप में लोगों ने राशन कार्ड से संबंधित अपनी समस्याओं को रखा। लोगों ने नया राशन कार्ड बनाने हेतू आवेदन दिया। राशन कार्ड बनाने तथा राशन कार्ड से नाम हटाने के संबंध में भी जानकारी ली गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि ऐसे परिवार जो इसके हकदार हैं उनको इसका लाभ दिया जाएगा ताकि कोई भी इस लाभ से वंचित न रहे। शिविर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मार्कण्डेय सिंह, मुखिया प्रभावती देवी, मुखिया प्रतिनिधि अजय सिंह, पपलू सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, शिव कुमार उपाध्याय, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह, दीपक वर्मा, अजीत कुमार सिंह सहित कई गणमान्य एवं बङी संख्या में   लोग उपस्थित थे।

 

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई JSLPS की समीक्षा बैठक – ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और प्रोसेसिंग यूनिट्स पर रहा मुख्य फोकस।

rktvnews

गढ़वा में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

18 से 23 सितम्बर तक विभिन्न प्रखण्डों के चिन्ह्ति स्थलों पर दरभंगा डी.एम. करेंगे जनसंवाद।

rktvnews

बक्सर:आत्मा द्वारा दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:पेंशन अदालत से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

परेशानी होती है जब लोग कहते हैं ,ये export के लिए है; क्यों ? सबसे अच्छा तो हमको खाना और पहनना चाहिए: उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment