RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयकृषि

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने बिजनेस वुमन एक्सपो 2023 में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का उत्सव मनाया।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,15 मार्च। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम-एनएमडीसी ने मोटे अनाज को लोकप्रिय बनाने में अग्रणी भूमिका निभाते हुए हैदराबाद में बिजनेस वूमेन एक्सपो 2023 के दौरान श्री अन्न (सुपरफूड) का वितरण किया। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 की पृष्ठभूमि में महिला उद्यमियों को मोटे अनाज के व्यवसाय में आगे बढ़ने और राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एनएमडीसी कंपनी की तरफ से ईडी (कार्मिक एवं विधि) श्री के प्रवीण कुमार तथा सीजीएम (कार्मिक) श्री के मोहन ने मोटा अनाज वितरित किया और प्रतिभागियों के साथ एक स्वस्थ भविष्य के लिए इसके लाभों पर बातचीत की।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार द्वारा की गई पहल पर साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ने मोटे अनाज की खपत बढ़ाने के अपने अग्रणी प्रयास के तहत हाल ही में आईआईएमआर से मान्यता प्राप्त हैदराबाद के अहोबिलम फूड्स को स्मार्ट फूड के रूप में मोटे अनाज पर एक सत्र आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया। इस सत्र के बाद मोटे अनाज से बने दोपहर के भोज का आयोजन किया गया। सीपीएसई इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हितधारकों के साथ जुड़ रहा है और सार्वजनिक महत्व के प्लेटफॉर्म पर मोटे अनाज को वितरित भी कर रहा है।

Related posts

एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दिल्ली कैंट में भव्य शुभारंभ हुआ।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भगवान शिव को समर्पित ‘भक्ति की शक्ति’ के साथ ज़ी अनमोल सिनेमा और ज़ी क्लासिक मना रहे श्रावण मास।

rktvnews

वडनगर में एक विश्व स्तरीय पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय का उद्घाटन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा व जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न!दिये जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment