RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दुष्कर्म से पीड़ित परिवार से मिलकर केन्द्रीय मंत्री ने व्यक्त की सहानुभूति।

दोषी को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की कही बात।

दोषी को एक पार्टी का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने पर आगबबूला हुए केन्द्रीय मंत्री।

केशोपुर गंगाघाट पर गंगा नदी के बढ़ते हुए जलस्तर का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )10 अगस्त।पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पूर्व आरा सांसद आर के सिंह शनिवार को बड़हरा प्रखंड के मटुकपुर गाँव पहुँचे। ज्ञात हो कि मटुकपुर के एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी।उसी सिलसिले मे केन्द्रीय मंत्री मटुकपुर पीड़ित परिवार से मिलने और घटना की जानकारी प्राप्त करने पहुंचे। पीड़ित परिवार और ग्रामीण जनता द्वारा घटना के बारे मे बताने पर घटना को लेकर पूर्व मंत्री द्वारा चिन्ता व्यक्त की गई।उन्होने परिवार से बात करते हुए कहा कि दोषी को किसी भी परिस्थिति मे छोड़ा नही जाएगा,उसे कानुनी रूप से स्पीडी ट्रायल द्वारा सजा दिलवायी जाएगी। यह घटना अशोभनीय और माफी के काबिल नही है। ग्रामीण जनता द्वारा माले पार्टी का नेता और माले के नेताओं द्वारा परिवार पर दबाव डालने की बात सुनकर आर के सिंह आगबबुला हो गए।उन्होने गुस्सा होते हुए कहा की इतनी शर्मनाक घटना जिससे एक बच्ची का जीवन बर्बाद हो गया, उसके दोषी को बचाने के लिए माले द्वारा परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है।ऐसे लोगो को चुल्लू भर पानी मे डुब मर जाना चाहिए। ऐसे अपराधो के लिए उम्रकैद की सजा होती है। एक शिक्षक द्वारा घिनौनी हरकत को कोई बर्दाश्त नही कर सकता।उन्होने अपराधी पर पाँक्सो एक्ट लगाने की बात कही।उन्होने मणीछपरा घटना स्थल पर पहुंच कर अवैध रूप से चल रहे विद्यालय को भी देखा और प्रशासन से मांग की कि इस अवैध संस्थान का जाँच किया जाएँ।आखिर बिना निबंधन के स्कूल कैसे चल रहा था।
केन्द्रीय मंत्री ने ग्रामीण जनता के साहस का प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि माले या दोषी का कोई पैरवीकार परिवार पर दबाव डालने आता है तो ऐसे ही डटकर सामना करना है और उसे खदेड़ देना है। उन्होने इस मामले को उच्च स्तर पर उठाने की बात कही।
वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह निवर्तमान सांसद द्वारा गंगा नदी मे बढ रहे जलस्तर का केशोपुर गंगानदी किनारे निरीक्षण किया गया।उन्होने बाढ की स्थिति का जायजा लेते हुए जिला प्रशासन से तैयारी की बात कही।
साथ मे बड़हरा भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,यशवंत सिंह,राजेश सिंह,मनोरंजन तिवारी सहित भाजपा, एनडीए कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता थे।
उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा दी गई।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की जनगणना 2027 कराने की योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

विद्युत, और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मध्य प्रदेश में एनटीपीसी आरईएल की बरेठी सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने त्रिवेणी मोक्षधाम का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों कोसाफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था करने के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया तथा ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment