RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

बक्सर: उत्साहपूर्वक मना एथनॉल प्लांट का स्थापना दिवस।

प्रकृति संरक्षण को ले किया गया वृक्षारोपण।

कर्मियों का किया गया सम्मान।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)10 अगस्त। आज भारत प्लस एथेनॉल लिमिटेड कंपनी का दूसरा स्थापना दिवस एवं वर्ल्ड बायो फ्यूल दिवस उत्साह पूर्वक से मनाया गया।
ज्ञात हो कि आज से दो वर्ष पूर्व प्रखंड के नावानगर में भारत प्लस एथनॉल लिमिटेड कंपनी का भूमिपूजन कम्पनी के सीएमडी अजय सिंह व निदेशक रेखा सिंह के द्वारा किया गया था।10.08.2022 को भूमि पूजन हुआ था डेढ़ वर्ष में प्लांट से एथनॉल की सप्लाई शुरू हो गई थी। दूसरे स्थापना दिवस के मौके पर प्रकृति संरक्षण हेतु पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रांगण मे भारत प्लस एथनॉल कम्पनी की जनक मानी जाने वाली सीएमडी अजय सिंह की माता देव कुमारी सिंह के द्वारा सभी कार्यरत कर्मचारी को मिठाई खिलाकर तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।तो दूसरी तरफ कम्पनी के प्रांगण में सीएमडी की माता द्वारा 151 फलदार और छायादार पौधो का पौधारोपण किया गया।जहां अपने पुत्र की तरह पौधे की रक्षा इसे बड़ा बनाने को शपथ ली गई।
वर्ल्ड बायो फ्यूल दिवस तथा दूसरे स्थापना दिवस के इस मौके पर कम्पनी के सीएमडी अजय सिंह सहित, जितेंद्र सिंह,एवं अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण व कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बायो फ्यूल डे मनाया।मौके पर कम्पनी के एके पाण्डेय,सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के बीच उच्च स्तरीय वार्ता।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा स्तिथि की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर भाजपा आरा ग्रामीण मंडल के द्वारा धोबहा में निकाला तिरंगा यात्रा।

rktvnews

शाहपुर थाने ने विभिन्न जगहों से 36 पीस शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार! भेजे गए जेल।

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

21 जुलाई को प्रखंड परिसर मांझी में होगा एक दिवसीय रोजगार-सह- मार्गदर्शन शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment