RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:हर घर तिरंगा कार्यक्रम भोजपुर जिला मे व्यापक रूप से किया जाएगा :दुर्गा राज

भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक की गई।

RKTVNEWS/आरा( भोजपुर)10 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर -घर तिरंगा कार्यक्रम और विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस को पूरे देश मे मनाया जा रहा हे। उक्त कार्यक्रम के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे उनके आवास पर एक बैठक का आयोजन किया किया गया।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हर साल की भांति इस बार भी भोजपुर जिला के सभी बूथ स्तर तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत 11 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा से होगा।तिरंगा यात्रा मे भाजपा के नेता,कार्यकर्ता सहित आम जनता का मार्च होगा। तिरंगा यात्रा आरा स्टेशन से मोटरसाइकिल और पैदल यात्रा होगा। सभी लोगो कू हाँथो मे राष्ट्रीय झंडा तिरंगा रहेगा और भारत माता की गुंज के साथ काफिला अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगा। 12और 13 अगस्त को किसान मोर्चा, महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमे जिले मे अवस्थित महापुरुषों के प्रतिमा स्थल की सफाई कर माल्यार्पण और पुष्पांजलि की जाएगी। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह के उपस्थिति मे किसान मोर्चा द्वारा 13 अगस्त को किसान नेता और किसान आंदोलन के प्रवर्तक स्वामी सहजानंद सरस्वती, जय प्रकाश नारायण, भीमराव अंबेडकर, बाबु कुँवर सिंह आदि महापुरुषों पर माल्यार्पण और स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाँएगे।
वही जिलाध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई कि 14 अगस्त को देश विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रूप मे मनाता है।उस दिन भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा रमना स्थित जेपी स्मारक से सुभाषचंद्र बैस के प्रतिमा तक मौन जुलूस निकाल कर विभाजन विभिषिका को याद करेगी और उसी दिन भाजपा भोजपुर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय मे बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं द्वारा संगोष्ठी कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमे विभाजन विभिषिका के दिनो और आज की भारत पर चर्चा की जाएगी।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय सहित सभी मंडल और बूथो पर झंडा फहराया जाएगा। उस दिन जिले के सभी घरो में तिरंगा फहरा कर हर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।उन्होने बताया कि यह कार्यक्रम केवल पार्टी का नही है,बल्कि राष्ट्रीय कार्यक्रम है और इसमे सभी भारतीय जनता की सहभागिता रहेगी। हमारा राष्ट्रीय पर्व घर-घर मनाया जाएगा।
वहीं जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि पार्टी द्वारा 11 अगस्त को सिकरहट्टा और तरारी मंडल के विस्तृत मंडल कार्यसमिति मे बिहार के मंत्री निरज कुमार बबलु,12 अगस्त को पीरो और हसनबाजार मंडल कार्यसमिति मे मंत्री केदारनाथ गुप्ता और सहार मंडल विस्तृत कार्यसमिति बैठक मे प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता मिथलेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह और मौन यात्रा प्रभारी उपाध्यक्ष लव पांडेय को बनाया गया है।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,वंदना राजवंशी, लव पांडेय,पुनम कुशवाहा,महेश पासवान, अशोक शर्मा,राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, ममता सिंह,विभु जैन,निशांत सिंह सेंगर ,ज्योति कुशवाहा आदि पदाधिकारी थे।

Related posts

गढ़वा: यातायात नियमो की जागरूकता हेतु छात्रों के बीच सड़क-सुरक्षा टीम द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा रविदास घाट पर नौकाओं के लिए फ्लोटिंग मोबाइल रि-फ्यूलिंग (एमआरयू) सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन।

rktvnews

बजट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में कौशल विकास और रोजगार युवा, महिला एवं किसानों पर फोकस : जीतनराम मांझी

rktvnews

भोजपुर:विश्वकर्मा पूजा की तैयारी बैठक अशोक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

बक्सर:आर्द्रभूमि जैव विविधता का जीवित संग्रहालय है : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment