RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:आर एस एम डिग्री कालेज आरा को मिला स्थाई संबंधन:सचिव मनोज कुमार सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त। वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय आरा द्वारा संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय आर.एस. एम. डिग्री कॉलेज,संतपुर धनुपरा आरा को बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा स्थायी संवंधन मिलने से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा। इसकी जानकारी देते हुए सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 2022 से आरएसएम डिग्री महाविद्यालय प्रारंभ किया गया था और अब विद्यालय की सभी शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा स्थाई संबंधन दिया गया है जो प्रगति का द्योतक है। इसके लिए प्राचार्य कमलेश कुमार सिंह एवं उनके सभी सहयोगियों के मेहनत का फल है जिसके लिए मैं सबको बधाई देता हूं। सचिव ने बताया कि महाविद्यालय में कला और विज्ञान,सेमेस्टर -1 में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।जिन छात्र छात्राओं का नामांकन नहीं हो पाया है वे महाविद्यालय में आकर ऑन द स्पॉट नामांकन के लिए संपर्क कर सकते हैं। नामांकन सत्र 2024-2028 से कला एवं विज्ञान के चयनित विषयों में चल रहा है। सचिव श्री सिंह ने बताया की महाविद्यालय में विज्ञान में 454 और कला में 793 सीटें है। वही प्राचार्य कमलेश कुमार सिंह, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सचिव मनोज कुमार सिंह के परिश्रम और सार्थक प्रयास की सराहना की और प्रसन्नता व्यक्त की। इन लोगों ने भरोसा दिलाया कि आपके नेतृत्व में हम सभी मिलकर महाविद्यालय को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Related posts

भोजपुर: आरके सिंह ने किया सदर प्रखंड में चुनावी दौरा।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र को SDRF के केन्द्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1950.80 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने को मंज़ूरी दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने अमरवाड़ा में 127 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण।

rktvnews

बजट 2026-27 युवा शक्ति पर आधारित एक अनूठा बजट हैः वित्त मंत्री

rktvnews

देवघर:स्वच्छता ही सेवा 2025 समापन दिवस पर सफाई मित्रों के कार्यों की की गई सराहना।

rktvnews

बीसूका उपाध्यक्ष ने ली जिला अधिकारियों की अहम बैठक।

rktvnews

Leave a Comment