RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सदन में विनियोग विधेयक पर बोलते हुए भोजपुर में बिजली कटौती सहित विभिन्न मांगों को उठाया।

देश में भूमिसुधार हो लागू, भूमिहीनों को चास -वास के लिए मिले जमीन।

RKTVNEWS /आरा (भोजपुर)07 अगस्त।संसद के मानसून सत्र में विनियोग विधेयक पर आरा सासंद कॉमरेड सुदामा प्रसाद ने अपना वक्तव्य रखते हुए देश सहित अपने क्षेत्र के विकास के लिए कई मुद्दे उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार इस विधेयक के जरिए हम से खजना की चाभी मांग रही है। ये चाभी इस लिए नही मांगा जा रहा है कि गरीबों का विकास करना है। बल्कि देश मे चल रहे कल्याण योजनाओं में भारी कटौती कर अपने कारपोरेट मित्रों को खुले हाथ से पैसा बाटा जाए। उन्होंने कहा कि इस देश मे करोड़ो दलित – आदिवासी,भूमिहीन, गरीब सड़कों, आहार – पोखर के किनारे झोपड़ी लगा कर जीवन वषर कर रहें हैं। इधर सरकार बोल रही है कि चौतरफा विकास कर रहें । ये किसान – मजदूर देश के अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं और उनके रहने के लिए सरकार के पास जमीन है। उल्टे उन्हें विकास, सौंदर्यकरण, अतिक्रमण के नाम पर उनके झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस लिए मैं सरकार से मांग करता हूँ कि देश मे भूमिसुधार लागू किया जाए।बिहार में भूमिसुधार आयोग ने कहा है कि बिहार में 21लाख 85 हजार एकड़ जमीन सीलिंग से ज्यादा जमीन है जिसपर भूस्वामियों का कब्जा है। ये तो केवल बिहार का आंकड़ा है। देश मे तो और ज्यादा होगा।

सहारा इंडिया का पैसा पोर्टल नही बल्कि एजेंटों के जरिये दिया जाए।

उन्होंने कहा कि सहारा में 11 करोड़ निवेशकों का ढाई लाख करोड़ रुपए जमा है। और यह उनका पैसा नही देना चाहते हैं। नही तो अपने पैसे के इंतजार में 3970 निवेशकों और 65 एजेंटों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार बड़ी बेशर्मी से कह रही है कि निवेशक पैसा लेने नही आ रहें हैं। मेरी मांग है कि निवेशकों का पैसा एजेंट के जरिए दिया जाए क्योंकि गांव के गरीब, फुटपाथी दुकानदार पोर्टल नही जानते वे एजेंटों को जानते हैं।

देश मे जब भारी बिजली उत्पादन तो हमारे क्षेत्र में लगतार बिजली कटौती क्यो?

उन्होंने कहा कि हमारे संसदीय क्षेत्र में भारी बिजली कटौती क्यों जब कि देश मे बिजली उतपादन में हम निर्भर हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर जलने पर एक सप्ताह से ज्यादा लग रहे हैं। स्मार्ट मीटर के नाम पर पूरे गांव का बिजली काटी जा रही है। हम सरकार से मांग कर रहे हैं कि स्मार्ट मीटर को जनता पर दबाव बना कर नही लगया जाए। हमारे यहां एक चर्चा बना है कि पवार मिनिस्टर क्या हारे पावर ही चली गई।

ठेका प्रथा समाप्त किया जाए

उन्होंने कहा कि केंद्र की 30 लाख पद को भरा जाए और ठेका प्रथा पर रोक लगया जाए। जितने भी आँगबाड़ी, सेविका, आशा,जितने भी स्किम वर्कर हैं उनका स्थायी करे।

आरा में आधुनिक सुविधा से लैस हेली एम्बुलेंस सहित एक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाए।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि डालमियानगर में सीमेंट फैक्ट्री बंद हो गया है वहाँ रेल फैक्ट्री लगया जाएगा। उसे पूरा किया जाए।

सोन नहरों का आधुनिकीकरण, इंद्रपुरी जलाशय का निर्माण कराया जाए।

Related posts

ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए श्री गिरिराज सिंह ने समर्थ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:बिहार STF के जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में आया बड़ा मोड़

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी।

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि मंत्रियों के साथ किसानों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा पर वर्चुअली बातचीत की।

rktvnews

उज्जैन में 15 और 16 जून को क्षिप्रा परिक्रमा, गंगा दशमी से जुड़ेंगे नागरिक।

rktvnews

गिरीडीह:बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment