RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सहारा इंडिया का पैसा गरीबों को वापस करने की सरकार की मंशा साफ नही, पोर्टल से नही बल्कि एजेंटों के जरिये वापस किया जाए : सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)06 अगस्त।आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश के लाखों छोटे निवेशकों का पैसा फसा हुआ है। जो अपने बेटों बेटियों के पढ़ाई लिखाई, शादी व्याह तथा जीवन के गंभीर स्थिति में सहयोग के लिए किया था। लेकिन उन सभी निवेशकों का पैसा नही वापस हुआ।
सहारा की विभिन्न निवेश स्कीमों के निवेशक जो समाज के गरीब वर्गों से आते हैं, उनके मेहनत का निवेश किया गया पैसे का रिफंड (धनवापसी) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के ।। वर्ष उपरांत भी आज तक नहीं दिया जा सका है।
उन्होंने कहा कि कल सदन में वित्तमंत्री के जवाब से सरकार की मंशा साफ हो गया । सरकार किसी भी प्रश्न का सही जवाब नही दी। आगे उन्होंने कहा कि सरकार यह कह रही है कि पैसा क्लेम करने लोग नही आ रहें हैं। जो सही प्रतीत नही लग रहा है। लोग परेशान हैं कि उनका पैसा कैसे मिलेगा। इस लिए हमारी मांग है कि गरीब पोर्टल से आवेदन करने में असमर्थ है इस लिए विभिन्न तरीके अपनाया जाए जिसमे एजेंट के द्वारा भी पैसा वापस किया जाए।

Related posts

भोजपुर:फिजिकल एकेडमी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का बिहार पुलिस में चयनित होने पर हुआ सम्मान।

rktvnews

पटना : नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।

rktvnews

खेल राज्यमंत्री ने हिंडोली में जन सुनवाई कर सुनी समस्याएं, मौके पर ही किया समाधान।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जहानाबाद एवं अरवल जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एलए ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने का स्वागत किया।

rktvnews

पहले लोकपाल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment