RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

रोहतास: जिले भर में कृषि चौपाल का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/रोहतास (बिहार)06 अगस्त। सोमवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशन में आज पूरे जिले भर के 19 प्रखंडों में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। कृषि चौपाल में किसानों ने बढ़-चढ़कर और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कृषि चौपाल का आयोजन सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में किया गया, जहां किसान अपनी-अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे थें। इस कृषि चौपाल में किसानों से जुड़ी समस्याओं, सिंचाई में आ रही कठिनाइयों एवम बाधाओ को दुर करने के लिए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सिंचाई, पानी की अनुपलब्धता, बीज एवं खाद की कमी, कृषि संबंधी अनुदान का नहीं मिलना, कृषि यांत्रिकी की कमी, कनीय अभियंता की लापरवाही आदि से संबंधित ढेरों शिकायतें आए दिन प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से जिले भर के सभी प्रखंडों में 5 अगस्त को कृषि चौपाल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु इस तरह के चौपाल का आयोजन आगे भी आयोजित किया जाएगा, जहां किसानों की शिकायतें सीधे सुनी जाएंगी और त्वरित इसका निष्पादन किया जाएगा।
जिले भर में आयोजित कृषि चौपाल में तीन हजार से अधिक किसान पहुंचे,
इस कृषि चौपाल में कृषि विभाग के जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित बिजली विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related posts

दरभंगा:सड़क सुरक्षा हेतु बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छता ही सेवा 2024 का हुआ समापन,अच्छे प्रदर्शन वाले कर्मी हुए सम्मानित।

rktvnews

भरतनाट्यम कलाकार तान्या सक्सेना ने तालियां बटोरीं ! कला की मूल आत्मा को जीवित रखते हुए नवाचार की दिशा में तान्या के प्रयास प्रशंसनीय : कुलपति

rktvnews

दुमका:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बस स्टैंड दुमका में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी पीरो में हुआ योगाभ्यास।

rktvnews

मनुमुक्त ‘मानव’ :23 नवंबर को 42वीं जयंती पर विशेष:पुलिस अकादमी में हुई संदिग्ध मृत्यु।

rktvnews

Leave a Comment