RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री राम नवमी महोत्सव द्वारा झांकी सदस्यों का सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अगस्त। रविवार को श्री राम नवमी महोत्सव शोभा यात्रा का झांकी सदस्य सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज संभावना आवासीय उच्च विद्यालय,मझौवा में संपन्न हुआ।
परमपूज्य देवराहा शिवनाथ दास जी की अध्यक्ष्ता में अखंडानंद जी महाराज और श्री राम लीला समिति की अध्यक्षा डॉ. अर्चना के द्वारा सभी को सम्मानित किया गया। सभी वरिष्ठ लोगों द्वारा श्री राम के आदर्शों पर विभिन्न प्रकारों से रोशनी डालते हुए सभी राम भक्तों को संबोधित किया गया। अंत में भोज कार्यक्रम द्वारा सभी को कृतार्थ किया गया ।
कार्यक्रम में विभिन्न झाकियों के सदस्य को भी सम्मानित किया गया। जिसमें पिरो से रवि किशोर और टुनटुन को सम्मानित किया गया, गड़हनी से शंकर गुप्ता और राहुल कुमार को, शाहपुर से रविरंजन प्रसाद, रंजित गुप्ता और रोहित तिवारी को, बिहिया से अजीत कुमार जी, संतोष , दीपक केसरी और दीपक आलोक , गजराजगंज से अजीत , सुनील कुमार और विरेन्द्र कुमार को और गुंडी से विशाल सिंह को और सुमित सिंह को सम्मानित किया गया।साथ ही सभी वार्ड के झांकी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। जिसमें  कार्यक्रम में श्री राम नवमी के महासचिव शंभू चौरसिया, विश्वहिंदु परिषद के उपाध्यक्ष राम बालक प्रसाद जी, कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह, विरेन्द्र सिंह , राजेंद्र सिंह , यशवंत नारायण , झांकी प्रमुख शंभू सिंह, सह झांकी प्रमुख हरिओम सिंह, नवीन प्रकाश जी, सन्नी पांडे भईया, रितिक परमापर , मनमोहन चौबे, विष्णु शंकर, मगलम आदि प्रमुख मौजूद थे।

Related posts

चतरा:उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: स्तनपान की जागरूकता को ले नाटक आयोजित।।

rktvnews

भोजपुर:घरेलू हिंसा से पीड़ित 14 महिलाओं को डीएम द्वारा आर्थिक अनुदान राशि प्रदत्त।

rktvnews

उत्तराखंड:मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड से भेजे गए अमृत कलश यात्रा का दल आज दिल्ली पहुँचा।

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस की मूल विचार धाराओं “न्याय,समानता और विकास” को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना होगी सर्वोच्च प्राथमिकता: श्रीधर तिवारी

rktvnews

सरकार है आपदा से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी,की जाएगी हर संभव मदद-रेखा आर्या

rktvnews

Leave a Comment