RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

रेड क्रॉस सदस्य सह ग्रामीण बैंक के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पांडे के निधन पर शोक सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 मार्च। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर जिला इकाई के सभागार में वरीय सदस्य और पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण बैंक आरा और कई संगठनों से जुड़े राजेश पांडे के निधन पर शोक सभा चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में हुई। उपस्थित सदस्यों ने पांडे जी के जीवन वृत्त को विस्तार से रखा और इनके सहयोग की चर्चा की। पांडे जी ने शाखा प्रबंधक के रूप में अपनी सेवा ग्रामीण बैंक को दी और क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में 2017 को अवकाश ग्रहण किया था। ये रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य, रोटरी क्लब, ब्रह्म कुमारी तथा नगर रामलीला समिति के सदस्य के रूप में बराबर सक्रिय रहे।अंत में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई।सचिव डॉ विभा कुमारी ने संचालन करते हुए सदस्यता ग्रहण से लेकर अब तक के सहयोग और खासकर कोरोना काल में लाखों के मशीन और सामानों की चर्चा की।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ राजेश कुमार सिंह ,डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा, अवधेश पांडे, रामकुमार सिंह, डा अर्चना सिंह, विजय मेहता आदि रहे।

Related posts

अद्भुत प्रकल्प है ओंकारेश्वर का एकात्म धाम : मुख्यमंत्री

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने दिया निर्देश: अनुपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाएँ होंगी चयनमुक्त।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बेंगलुरु में निमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 फ़रवरी 26

rktvnews

भोजपुर:वीकेएसयू की पीएचडी टेस्ट परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न : परीक्षा नियंत्रक, अनवर आलम

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के विभागों के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment