RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने दिया निर्देश: अनुपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाएँ होंगी चयनमुक्त।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)08 सितंबर।समाहरणालय सभागार में उपयुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में विभाग की समीक्षा करते हुए उपयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका सहायिका के रिक्त पदों को नियमानुसार भरने का निदेश दिया।उन्होंने कहा कि वैसे सभी आंगनबाड़ी केंद्र जहाँ सेविका एवं सहायिका के पद रिक्त हैं उसे जल्द से जल्द नियमानुसार ढंग से प्राथमिकता के आधार पर भरे जाएं।
बैठक में उपायुक्त ने निदेश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से खुले इसे सुनिश्चित किया जाय।आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दी जाने वाली सभी सुविधाएं निश्चित रूप से मिले इसे सुनिश्चित करें।उपायुक्त ने कहा कि वैसे आंगनबाड़ी केंद्र जहां सेविका उपस्थित नहीं रहती हैं,उनसे स्पष्टीकरण करते हुए चयन मुक्त करने का कार्य किया जाय।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों का चयन करते हुए योजना का लाभ देने का कार्य किया जाए।जानकारी दी गई की वित्तीय वर्ष 2025-26 में 37000 लाभुकों को उक्त योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य प्राप्त है।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने का निदेश दिया।जानकारी दी गयी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 474 लाभुकों को योजना का लाभ देने है एवं अब तक 201 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका के साथ समीक्षा करते हुए पोषण ट्रैकर ऐप में आंगनबाड़ी केंद्र का हैंडोवर सुनिश्चित करेंगे।साथ वैसे आंगनबाड़ी केंद्र जहां बिजली और पानी की सुविधा नहीं है वैसे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएंगे।
जानकारी दी गयी कि लगभग 217 आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय एवं 450 आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं।उपायुक्त ने निदेश दिया कि संबंधित सीडीपीओ अपने स्तर से कार्य की गुणवत्ता की जांच करेंगे।इस दौरान उन्होंने वैसी महिला पर्यवेक्षिका जिन्होंने 10 से कम आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया है उनके वेतन निकासी पर रोक लगाने का निदेश दिया।
बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध प्री स्कूल एजुकेशन किट ,मोबाइल,बर्तन, कपड़ा खाना से संबंधित जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निदेश दिया।
बैठक में समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी,सभी सीडीपीओ आदि उपस्थित थे।

Related posts

देश के प्रहरियों एवं उनके परिजनों का सम्मान ही कारगिल शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि:रघुपति यादव

rktvnews

महिला कर्मचारी से अशोभनीय व्यवहार का दोषी कर्मचारी निलंबित।

rktvnews

दरभंगा प्रमण्डल के 61वें आयुक्त के रूप में हिमांशु कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

चतरा:केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव रूपेश ठाकुर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा और आकांक्षी जिला चतरा में संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: जेनरल स्टोर की आड में गांजे का कारोबार,तीन गिरफ्तार।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने चैत्र नव वर्ष, नवरात्रि, गुड़ी पड़वा उगादी एवं चेटीचण्ड पर्व पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment