RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

यूथ फॉर सेवा के नवोदित बच्चों का त्योहार 2023 हर्षोल्लास संपन्न।

प्रतिभा निखारने का सार्थक मंच है यूथ फॉर सेवा-महापौर इंदु देवी।

जरूरतमंदो की सेवा कर रहा है यूथ फॉर सेवा-प्रेम पंकज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 मार्च। यूथ फॉर सेवा,भोजपुर, बिहार के तत्वावधान में नवोदित बच्चों का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ आरा नागरी प्रचारिणी सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर जिला के विभिन्न स्कूलों से 500 से ज्यादा बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आरा नगर निगम की महापौर श्रीमती इंदु देवी, विशिष्ट अतिथि के रूप में संभावना विद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह, समाजसेवी प्रेम पंकज उपस्थित रहे। सामूहिक दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर वंदे मातरम, भारत माता की जय के जय घोष से हुआ। दिल्ली से पधारे सुनील सिंह ने यूथ फॉर सेवा द्वारा नवोदित किड्स कार्निवाल कार्यक्रम पर अपने संदेश देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उन बच्चों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जाता है जिन्हें आगे बढ़ने का, अपनी प्रतिभा दिखाने का, जिस विधा में उनको रूचि है उसमें आगे बढ़ाने के लिए, राष्ट्रीय स्तर पर कार्य और प्रयास करते हैं। इसके लिए ढाई माह पूर्व उनका प्रतियोगिता के माध्यम से चयन कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए ट्रेनिंग भी दिया जाता है। ताकि बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सके।
मुख्य अतिथि के रूप में आरा नगर निगम की महापौर श्रीमती इंदु देवी ने कहा कि बच्चे हमारे समाज के, राष्ट्र के भविष्य हैं और ये इतनी संख्या में चयनित होकर आए हैं इसलिए इनका स्वागत और शुभ आशीर्वाद प्रदान करती हूं। यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि बच्चे विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता में शामिल और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आए हैं। यह मंच प्रतिभा निखारने का सबसे सार्थक और सहयोगी मंच है। सम्मिलित प्रतिभागियों का भविष्य उज्जवल हो यह मेरी कामना है।
प्राचार्य डॉ अर्चना सिंह ने कहा कि सभी बच्चे होनहार और कुछ ना कुछ प्रतिभा संपन्न होते हैं। आज यूथ फॉर सेवा के सदस्य इनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं ,यह सराहनीय और समाज हित में है।
वही प्रेम पंकज ने कहा कि संगठन तो बहुत से काम करते हैं लेकिन निस्वार्थ भाव से यूथ फॉर सेवा जो कार्य कर रहा है, जिसमें मैं स्वयं जुड़ा हूं और कार्यक्रम में जाकर देखता हूं। पठन-पाठन सामग्री, दवा, खाने पीने का सामान, कोरोना काल में, बाढ़ के समय इसके सदस्यों ने जो सेवा दी है वो अति सराहनीय है।इसलिए मैं आनंद जी को बधाई देता हूं।

Related posts

बक्सर: जिलाधिकारी साहिला ने किया विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:जरीडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास को लेकर तैयारियां तेज, उपायुक्त, रामनिवास यादव समेत वरीय पदाधिकारियों ने लिया स्थल का जायजा।

rktvnews

नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल में नादिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 परियोजनाओं के विस्तार के लिए 553.12 करोड़ रुपये की स्‍वीकृति दी।

rktvnews

दुमका:वनाधिकार समिति की बैठक में 9 दावों को मिली स्वीकृति।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदान किए।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने एनडीडीबी आनंद में जी20 के कृषि कार्य समूह के तहत सतत पशुधन परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment