RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:वीकेएसयू की पीएचडी टेस्ट परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न : परीक्षा नियंत्रक, अनवर आलम

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जुलाई।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा पूर्व निर्धारित प्रीपीएचडी टेस्ट परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त होने की सभी केन्द्रों पर होने की सूचना है।पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2024 आरा के चारों
केंद्र पर प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुआ। सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियों से सघन जांच मजिस्ट्रेट की देखरेख में की गई और गेट पर ही सभी अनावश्यक कागज पत्रों को बाहर कर दिया गया।परीक्षार्थियों का मोबाइल एवं डिवाइस को बाहर रखवाया गया। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी या हल्ला गुल्ला ना हो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन भी मुस्तैद रहा। विवि की ओर से आब्जर्वर के साथ-साथ उड़नदस्ता टीम भी सक्रिय रहा । विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम, प्रॉक्टर डॉ लाल बाबू ने एक साथ कई सभी केंद्रों का जायजा लिया।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में विभिन्न विषयों मे 3200 परीक्षार्थी सम्मिलित होने थे। अनुपस्थित भी खाश रही।
कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ आभा सिंह और डॉ मीना कुमारी कदाचार मुक्त परीक्षा को ले सख्त दिखे। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को ले आवश्यक गाइड लाइन जारी किया गया था। केन्द्रों पर जैमर भी लगाये गये थे। साथ ही परीक्षा की वीडियोग्राफी भी हुई।प्रवेश परीक्षा एचडी जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज एसबी कॉलेज और एमएम महिला कॉलेज केंद्र पर में दो पालियों में ली गयी। परीक्षा सफल और शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पदाधिकारीयों में हर्ष है।

Related posts

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ : द्वितीय चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर को

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का किया शुभारंभ।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर गीत, ग़ज़ल एवं कविताओं की महफ़िल।

rktvnews

चतरा:झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने जिले के अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा: डीएम और एसपी ने मतदान समाप्ति पश्चात की प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment