RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर की सामान्य परिषद की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 03 अगस्त।आज बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट जिला शाखा भोजपुर के सामन्य पारिषद की बैठक रामानंद सिंह जिला अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ गोप गुट की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पानी टंकी मिल रोड आरा में किया गया। संचालन जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने किया, बैठक में महासंघ गोप गुट से संबद्ध संघ के नेता और सक्रिय नेतृत्वकारी लोग उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य विषय 9 अगस्त क्रान्ति दिवस पर कार्यक्रम की सफ़लता, 2023..2024 की सदस्यता ,संबद्धता, प्रखंड और संघों का नई कमेटी का चुनाव, बिहार संविदा ANM संघर्ष मोर्चा गोप गुट के आंदोलन का ब्लॉक में गोप गुट संघों के समर्थन, केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध, रिक्त पदों पर नियमित बहाली, पुराना पेंशन, समान काम के बदले समान वेतन, समय पर संविदा ANM कर्मियों सहित अन्य विभागों में कार्यरत अनुबंध मानदेय प्रोत्साहन भत्ता वाले कर्मियों को मानदेय का भुगतान, acp macp,अनुकम्पा लाभ, निलंबित कर्मियों को यथाशीघ्र निलंबन वापस, मलेरिया छिड़काव कर्मियों को कार्य दिया जाय आदि थे।
इस बैठक में उपस्थित अन्य संगठनों के नेतृत्वकारी नेताओं ने कहा कि 9 अगस्त को क्रांति दिवस पर कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। जिला प्रशासन बकाया वेतन,अनुकम्पा लाभ, acp,Macp,निलंबित कर्मियों को निलंबन से मुक्त करे, केंद्र सरकार हों या राज्य सरकार,समान काम के बदले समान वेतन लागू हो, पुराना पेंशन लागू हो नई पेंशन योजना nps वापस हो, संविदा मानदेय बहाली बंद कर, स्थाई नियुक्ति किया जाए, सरकारी सेक्टरों का निजीकरण बंद हो, 44 लेबर कानून लागू हो, 4 कोड वापस किया जाए, उक्त बातें जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने अपने संबोधन में कहा। जिला अध्यक्ष रामानंद सिंह ने कहा कि चौकीदार संघ जिला प्रशासन के यहां लंबित मांगों का लिखित आवेदन कितने बार दिया गया, लेकिन समान्य प्रशाखा के लिपिक की मनमानी के चलते चौकीदारों की समस्या लंबित है, मलेरिया छिड़काव कर्मी संघ के नेता वकील सिंह ने कहा कि छिड़काव में पुराने और अनुभवी कर्मियों को कार्य से अलग किया गया है, पंचायत रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार यादव ने कहा कि संघ महासंघ को मजबूत किया जाए ब्लॉक स्तर पर संघ को विस्तार किया जाए, संविदा ANM संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक सपना कुमारी और नीलम कुमारी ने कहा कि संघ का आंदोलन चल रहा है fras का विरोध किया जायेगा, समान काम के बदले समान वेतन पूरे राज्य में लागू किया जाए, बाल मुकुंद चौधरी निर्माण मजदूर, टेंपो ठेला संघ के नेता ने कहा कि देश निजीकरण के तरफ जा रहा है, केंद्र की सरकार 44 श्रम कानून को 4 कोड में बनाकर श्रमिकों के अधिकार को खत्म किया है, सरकारी विभागों को निजीकरण कर रहे हैं, असंगठित क्षेत्र में भी निजीकरण का दौर जारी है अमीर और अमीर हो रहा है गरीब और गरीब हो रहा है, 9.8.24 को तमाम संघठन के मजदूर अपने झंडा बैनर के साथ कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिला कार्यालय पानी टंकी मिल रोड से मार्च निकाला जाएगा, 11am तक सभी संघ के साथी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित हो, भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी राजस्व कर्मियों को समय से वेतन भुगतान, और acp macp ,निलंबन से मुक्ति अनुकम्पा लाभ दिया जाए, सामन्य पारिषद के बैठक में जानकी प्रसाद मुख्य संरक्षक महासंघ गोप गुट भोजपुर ने कहा कि आज संघ महासंघ को विस्तार करने की जरूरत है, और जिला प्रशासन के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाए,चौकीदार संघ के उपाध्यक्ष अवधेश पासवान ने कहा कि 9.8.24 को सभी संगठन के साथी को आना है और सामन्य शाखा के मनमानी के विरोध जोरदार प्रदर्शन किया जाए बैठक में समीर, वकील, रमाकांत, अवधेश पासवान छोटे जी गिरि जी, संजय कुमार सिंह,नमिता उर्वशी मीरा ज्योति सोनी सागर नीलम, ममता सपना राजन अभिमन्यू सुमन जानकी प्रसाद बाल मुकुंद सहित अन्य कर्मी उपस्थित हुए और कार्यक्रम को संबोधित किये।

Related posts

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में आधुनिक पीढ़ी के पहले समुद्रगामी गश्ती जहाज (एक्स-जीएसएल) के निर्माण कार्य का 03 मई, 2024 को औपचारिक शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान:भरतपुर व डीग जिले का चहुंमुखी विकास कर रही राज्य सरकार, आमजन की सुविधाओं को विस्तार देने वाले विकास कार्यों की करें निरंतर मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री

rktvnews

देहरादून: न्याय मित्र हेल्पलाइन का विधिवत किया गया उद्घाटन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी षड़मुखानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद!नरसिंहपुर के ग्राम हीरापुर पहुँचे।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

वाह.. भई..वाह.. वाह खिलाड़ी वाह…….

rktvnews

Leave a Comment