RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) भोजपुर ने पटना में 16 मार्च के विशाल प्रदर्शन के समर्थन में कन्वेंशन आयोजित किया।

आरा /भोजपुर (अनिल सिंह) 12 मार्च। आज बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के भोजपुर के जिला कार्यालय आरा में दिनांक 16 मार्च को राजधानी पटना की धरती पर विशाल प्रदर्शन के समर्थन में एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया।कन्वेंशन का उद्धघाटन महासंघ के राज्य अध्यक्ष कॉo निरंजन कुमार सिन्हा ने किया। कॉo सिन्हा ने बिहार सरकार को मजदूर विरोधी ,कर्मचारी विरोधी करार देते हुए दिनांक 16 मार्च 23 को विशाल जनसंख्या में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वाहन किया। शिक्षक संघ की ओर से सम्मानित अध्यक्ष राजा राम प्रिदर्शी, राज्य सचिव कमलेश कुमार,अध्यक्ष कृष्ण सिंह विमल,संतोष सावन,धर्म कुमार,ने संबोधित किया।महासंघ गोप गुट की तरफ से जिला स्तरीय नेतृत्वकर्ताओं में जानकी प्रसाद सिंह,सुधीर प्रसाद केशरी,मदन मोहन प्रसाद,यदुनंदन चौधरी,फकरुद्दीन अंसारी,सूर्य नारायण सिंह,रमेश सिंह यादव ने संबोधित किया।इसके पूर्व रणविजय कुमार जिला सचिव महासंघ अरवल, कामेश्वर सिंह रसोईया संघ अरवल,कृष्ण मुरारी जी डाक विभाग आरा,अवधेश पासवान,चुन्नी कुमारी चंचला राज्य सचिव NFWT बिहार, आशा कुमारी,अंजनी कुमारी,अरुण वर्मा,सत्येंद्र सिंह,केदार सिंह, मोहम्मद जुबैर,कन्वेंशन प्रारंभ होने के पूर्व महासंघ के पूर्व राज्य सचिव तथा सिंचाई विभाग कर्मचारी यूनियन के पूर्व महासचिव कॉमरेड रामसेवक सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई साथ ही एक मिनट का मौन रखा गया।कन्वेंशन की अध्यक्षता रामानंद सिंह जिलाध्यक्ष महासंघ गोप गुट भोजपुर ने की। संचालन जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने की।कन्वेंशन के मुख्य अतिथि श्री नागेन्द्र सिंह राज्य उपाध्यक्ष महासंघ गोप गुट बिहार पटना सह महासचिव बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट बिहार पटना ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार के मजदूर ,कर्मचारी ,शिक्षक,अनुबंध मानदेय,संविदा कर्मी के गलत नीतियों का पर्दाफाश किए।साथ ही केंद्र सरकार का कॉरपोरेट घरानों का सहयोग करने की नीति एवं शिक्षा,स्वास्थ्य, सहित सार्वजनिक संस्थानों को औने पौने दामों में अडानी अम्बानी को बेचना और स्थाई नियुक्ति के बदले संविदा मानदेय की नियुक्तियों का पर्दाफाश किए। 2004 के बाद नियुक्त किए कर्मियों को पुराना पेंशन लागू करने,ठेका प्रथा बंद करने, संविदा मानदेय पर कार्यरत कर्मियों को नियमितिकरण करने सहित 11 सूत्री मांगो के पूर्ति के लिए राज्य महासंघ गोप गुट बिहार पटना में 16 मार्च को बजट सत्र में मुख्यमंत्री के समक्ष भाग लेकर सफल बनाने का आह्वाहन करते हुए आज के कन्वेंशन को संबोधित किए।साथ ही केंद्र सरकार के श्रमाधिकार के 44 श्रम कानून को पुनः लागू करने एवं समान काम के बदले समान वेतन लागू करने का आह्वाहन किए।कन्वेंशन के अन्य ट्रेड यूनियन के नेतृत्वकारी साथी सहित महासंघ के साथी भी अपने संबोधन में उपस्थित विभिन्न संगठनों के साथियों से 16 मार्च के राज्य प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल करने का आह्वाहन किए और केंद्र सरकार तथा बिहार सरकार के कर्मचारी,शिक्षक,मजदूर विरोधी नीतियों पर प्रकाश डालें। कन्वेंशन में मुख्य वक्ता कॉमरेड नागेंद्र सिंह राज्य उपाध्यक्ष महासंघ गोप गुट ने राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए शिक्षक कर्मचारियों के साथ बरते जा रहे भेदभाव को अपने संबोधन का विषय बनाया तथा इस प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार को झुकाकर 11 सूत्री मांगो की पूर्ति के लिए पटना की धरती पर अधिकाधिक कर्मचारियों की उपस्थिति का आह्वाहन किया।

Related posts

भोजपुर:प्रो एस.के. सिन्हा मेमोरियल लेक्चर में एनसीसी एनएसएस की तरह आपदा मोचन बल बने : संयोजक

rktvnews

गया डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम ने मध्य रात्रि को मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों, विभिन्न पार्किंग स्थलों, विभिन्न सड़को का घूम घूम कर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर कार्यवाही!7 वाहनों पर कार्यवाही, 7.78 लाख जुर्माना वसूला।

rktvnews

बक्सर: नगर विकास एवं आवास विभाग तथा विधि विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पिथौरागढ़ में देश का 77 वां स्वतन्त्रता दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

रांची:जेपी के आह्वान से भयभीत इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल : कर्मवीर सिंह

rktvnews

Leave a Comment