RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने रोड सेफ्टी एवं स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी को लेकर की बैठक।

राष्ट्रीय राजमार्ग ‌पर हादसे होने पर 1033‌ पर करें डायल, तुरंत मिलेगी मदद।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा)02 अगस्त। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में रोड सेफ्टी एवं स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी को लेकर बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चिंहित किए गए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करके उन पर निर्धारित समय में कारवाई के निर्देश दिए।
डीसी ने निर्देश दिए कि अधिकारी समय-समय पर स्कूल बसों का औचक निरीक्षण करें। अगर कहीं भी स्कूल बसों में कमी है तो उसे बच्चों को निर्धारित गंतव्य पर पहुंचने के बाद इंपाउंड किया जाए।
उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग ‌पर हादसे होने पर 1033‌ पर डायल करें। यह नंबर आपातकालीन सेवाओं के लिए आरक्षित है और इसका उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में मदद के लिए किया जा सकता है। इस पर आवश्यक मदद प्रदान की जाती है। इस दौरान लोकेशन और हादसे की जानकारी देनी होगी।
इसके अलावा डीसी ने जिला नगर योजनाकार की डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फोर्स कमेटी, डीआईसी, सक्षम, नेहरू युवा केंद्र व डिस्ट्रिक्ट लेवल टेलीकॉम कमेटी तथा आत्मा स्कीम से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक भी ली।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा आईएएस, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम नारनौल डॉ जितेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मयंक भारद्वाज, आरटीए मनोज कुमार, नगराधीश मंजीत सिंह तथा डीएसपी हरदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग की है जरूरत : डॉ के एन सिन्हा

rktvnews

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप एस पुरी ने वैश्विक तेल बाजारों के हाल के रुझानों और अस्थिरता के बारे में ओपेक महासचिव से बात की।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की लोक-कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

वैशाली: घुड़दौड़ प्रतियोगिता द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान : जिला पदाधिकारी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।

rktvnews

शुभारंभ: प्राचीन भारतीय समुद्री परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए जोड़कर बनाए जाने वाले पोत के निचले ढांचे के निर्माण का समारोह।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया भोपाल में 27 जनवरी को करेंगे खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment