RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

सारण:9 अगस्त को होगा नियोजन कैम्प का आयोजन।

RKTVNEWS/सारण ( बिहार) 02 अगस्त।नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रम संसाधन विभाग के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा (पता-बाजार समिति, साढ़ा, प्रेमनगर, काजरिया टाईल्स के सामने) द्वारा कार्यालय परिसर में दिनांक 09.08.2024 को 11:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराह्न तक नियोजन कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
नियोजक SKILLDESK PVT LTD के द्वारा सारण, छपरा हेतु रिक्तियों के विरूद्ध चयन किया जायेगा। बताया गया कि इस कैंप में DET, WILP TRAINEE के पद पर चयन किया जाएगा ।
इस इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10th,12th, ITI, Diploma ME, EE, EC, ENTC, Automobile होनी चाहिये। उम्र सीमा 18 से 32 वर्ष एवं वेतन 14500 से 23000 रुपये निर्धारित है। जॉब लोकेशन अहमदाबाद, पुणे,औरंगाबाद, अनंतपुर होगा।
बताया गया कि नियोजन कैम्प में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो। नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाईन कर दी गयी है। जो कि भारत सरकार के पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से होता है।
कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है। साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाईन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है। अतः अभ्यर्थी अपना नियोजनालय निबंधन इस पोर्टल पर आवश्यक रूप से करा लेंगे। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी।

Related posts

9 सितंबर, 2013 के बाद की जिला स्तर से पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त खानों का विभाग बना रहा कलस्टर, शेष खानधारकों को करना होगा सीधे आवेदन -अतिरिक्त मुख्य सचिव,खान एवं भूविज्ञान

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दतिया में नवीन एयरपोर्ट का किया शिलान्यास।

rktvnews

इंदौर:अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के 266 पीडितों को एक वर्ष में 3 करोड़ 10 लाख 87 हजार रूपये की दी गई सहायता।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: डीएम के आदेश से डीसीएलआर पश्चिमी कार्यालय के कार्यपालक सहायक हुए सेवामुक्त ।

rktvnews

Leave a Comment