RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:चापाकल मरम्मत्ति हेतु करें सम्पर्क दलों से संपर्क।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)02 अगस्त।दरभंगा जिले के सभी सार्वजनिक स्थलों पर खराब पड़े चपकालों को युद्ध स्तर पर ठीक करने की कार्रवाई पीएचईडी ने शुरू की ।जिलाधिकारी दरभंगा श्री राजीव रौशन ने स्पष्ट कहा कि जिले के किसी नागरिक को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े ,इसके लिए कार्यपालक अभियंता पीएचईडी हर संभव कदम उठाएंगे।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सरकारी संस्थान/विद्यालय में जितने भी चापाकल है, वे चालू रहें। उन्होंने नल-जल योजना को क्रियाशील रखने को कहा।
उन्होंने कहा कि पी.एच.ई.डी के सभी पदाधिकारी, अभियंता एवं कनीय अभियंता इस कार्य की देख-रेख व अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें।
डी एम ने कहा कि चापाकल मरम्मती दलों के मोबाइल नंबर का व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। , हेल्प लाइन नम्बर पर जैसे ही से ही कॉल आएगी तो मरम्मती दल जाएंगे और वहीं पर उसका समाधान करेंगे, इससे आम लोगों को बहुत फायदा होगा।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा बेनीपुर,बिरौल, घनश्यामपुर एवं अलीनगर प्रखण्ड के लिए मरम्मती दल रामबाबु राउत , मोबाईल नम्बर-7667653539 ,बहेड़ी प्रखंड के लिए राजा कुमार चौपाल , मोबाइल नंबर-7079718794, कुशेश्वरस्थान पश्चिमी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी,गौड़ाबौराम एवं किरतपुर प्रखंड के लिए रमेश चौपाल मोबाइल नंबर-9113757653,बहादुरपुर,हनुमाननगर, हायाघाट प्रखंड के लिए श्रवण कुमार सिंह जिनका मोबाइल नंबर-7544000551, सिंहवाड़ा, जाले एवं केवटी प्रखंड के लिए माँ काली इंटरप्राइजेज जिनका मोबाइल नंबर-7481886655, दरभंगा सदर,तारडीह एवं मनीगाछी प्रखंड के लिए मदन ठाकुर जिनका नंबर-7485085032 है।

Related posts

यूआईडीएआई निवासियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए आधार ऑपरेटरों की क्षमता निर्माण को बढ़ा रहा है

rktvnews

YRF ने TIGER 3 के दूसरे ट्रैक रुआन का लिरिकल वर्जन किया जारी।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग ने किया पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर:विवेक कुशवाहा के नेतृत्व में जगदीशपुर के विभिन्न प्रखंडों में चला जनसंपर्क अभियान।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:तरारी के विकास के लिए एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोट दे कर जिताए:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने चम्पारण तटबंध का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment