RK TV News
खबरें
Breaking News

भारतीय इस्लामिक परंपरा का वैश्विक केंद्र बनेगा आईआईसीसी: अफ़ज़ल अमानुल्लाह

देश के विकास में सहभागी बनेगा इस्लामिक सेंटर: डॉ एम. रहमतुल्लाह

नई दिल्ली/तन्ज़ीम फात्मा 01 अगस्त।दिल्ली स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) का चुनाव अपने चरम पर है। इस सिलसिले में इंडिया इंटरनेश्नल सेंटर में आयोजित एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए भारत सरकार के पूर्व सचिव और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अफ़ज़ल अमानुल्लाह ने कहा कि वो IICC को भारतीय इस्लामिक परंपरा का मज़बूत वैश्विक केंद्र बना देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि रिटायर्मेंट के बाद उनके पास IICC को देने के लिए पूरा समय है और वे इस केंद्र को एक मज़बूत संस्थान बनाने के लिए अधिकतम समय देंगे।
महत्वपूर्ण घोषणाएं और योजनाएं:
फैसले जनरल बॉडी की मीटिंग में: अमानुल्लाह ने कहा कि सभी बड़े फैसले जनरल बॉडी की मीटिंग में लिए जाएंगे।
बुनियादी सुविधाएं: उन्होंने वादा किया कि कोज़ी मेम्बर्स लॉंज और मेम्बर्स के लिए चाय-कॉफी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रथम दो महीने में प्रदान की जाएंगी।
विस्तृत डॉक्यूमेंट्री: भारत में इस्लामिक कल्चर, विभिन्न राज्यों में मुसलमानों की शादी और अन्य परंपराओं पर विस्तृत डॉक्यूमेंट्री तैयार कराई जाएगी, ताकि विदेश से आने वाले लोगों को एक जगह पर ये सभी जानकारियां उपलब्ध हो सकें।
टीम अफ़ज़ल अमानुल्लाह के प्रवक्ता और बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के उम्मीदवार डॉ एम. रहमतुल्लाह ने कहा कि IICC देश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि IICC में बहुत संभावनाएं हैं और आवश्यकता है कि इस केंद्र का नेतृत्व योग्य, अनुभवी और कर्मठ टीम के हाथों में हो। वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद् डॉ एम रहमतुल्लाह ने कहा कि IICC के वोटर्स बहुत समझदार हैं और वे इस बार पूरे विवेक से मतदान करेंगे।
अन्य प्रमुख वक्ताओं में शामिल थे:
बदरुद्दीन ख़ान: अफ़ज़ल अमानुल्लाह की टीम के उपाध्यक्ष
कमाल फ़ारूक़ी: बीओटी उम्मीदवार अतहर ज़या, सिकंदर हयात खान, सैफ़ुल इस्लाम, सोहेल रफत: अन्य बीओटी उम्मीदवार
डॉ परवेज़ हयात, अनुप कुमार श्रीवास्तव, बिनोद कुमार, सुनील डांग, वासुदेव गर्ग: IICC के वरिष्ठ सदस्य।इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने IICC के भविष्य के विकास और इसे एक वैश्विक केंद्र बनाने के लिए अपने समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

Related posts

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने की प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ बैठक।

rktvnews

पेयजल और स्वच्छता विभाग की सचिव विनी महाजन ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भाकपा(माले) की जीत संविधान, लोकतंत्र और भोजपुर की जनता की है जीत: कुणाल

rktvnews

बिहार:भोजपुर: विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

तीन देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मतदाता जागरूकता को लेकर डीडीसी के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर से निकाला गया कैंडल मार्च।

rktvnews

Leave a Comment