RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: 06 अगस्त से “आपका पंचायत आपका प्रशासन” कार्यक्रम की होगी शुरुआत

जिला प्रशासन आम जनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है: डीएम यशपाल मीणा

RKTVNEWS/वैशाली (बिहार)30 जुलाई।जिला प्रशासन द्वारा हर एक क्षेत्र में मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के पहल पर “आपका पंचायत आपका प्रशासन” कार्यक्रम 6 अगस्त से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम 6 अगस्त से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक वैशाली जिला के सभी पंचायत में आयोजित होगा। इसमें जनता की शिकायतों को सुना जाएगा और उसका निवारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम किसी सार्वजनिक स्थल यथा पंचायत भवन, पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन आदि में रखा जाएगा, जहां जनमानस आसानी से पहुंचकर अपनी शिकायत रख सके।
इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी तथा अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भाग लेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, गली-नाली योजना, स्वच्छता, मनरेगा, पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, आयुष्मान भारत, अभियान बसेरा, जन शिकायत निवारण के तहत भूमि विवाद, भू हस्तांतरण, जमाबंदी विभिन्न योजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लंबित मामले, लंबित दाखिल-खारिज के मामले, आधार सीडिंग, परिमार्जन की माफी, अतिक्रमण, लगान वसूली, पीडीएस डीलर, पीएम विश्वकर्मा योजना, आंगनबाड़ी केंद्र आदि से संबंधित आम जनों की शिकायत प्राप्त कर पंजीकृत करते हुए निष्पादन किया जाएगा।
सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रखंड में आयोजित कैंप में स्वयं उपस्थित रहकर अपनी देखरेख में कैंप का संचालन करना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, महुआ और महनार को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने अनुमंडल अंतर्गत आयोजित कैंप का स्वयं भ्रमनशील रहकर अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन आम जनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी कोशिश है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंच कर लोगों की परेशानियों को सुने-समझे और इसके निवारण का सार्थक प्रयास करे।

Related posts

वन हमारे फेफड़े हैं, वन जलवायु को नियंत्रित करते हैं, आपदाओं को रोकते हैं और वंचित वर्ग के लोगों की सहायता करते हैं: उपराष्ट्रपति

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

भोजपुर:सूरज स्टील फैक्ट्री में धुमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

सनातन धर्म में मोक्षदायिनी नदी के रूप में विश्व विख्यात निरंजना नदी का अस्तित्व संकट में है: सांसद

rktvnews

भोजपुर:भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए वरदान बनी श्री रामनवमी समिति ट्रस्ट की पनशाला सेवा।

rktvnews

Leave a Comment