RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं, चल रहे निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

प्राप्त शिकायतों, गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का उपायुक्त ने दिया आदेश, दो संवेदकों पर 10-10% एवं दो संवेदकों पर 5-5%, कुल 39 लाख, 49 हज़ार 640 रुपए का लगया गया आर्थिक दंड, भुगतान से कटौती अथवा नीलाम पत्र द्वारा वसूल की जाएगी दंड राशि।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखण्ड) 27 जुलाई ।डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं एवं चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने विकास शाखा एवं डीएमएफटी टीम से रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में डीएमएफटी के माध्यम से ली गई योजनाओं में प्राप्त शिकायतों एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी को लेकर संबंधित विभागों से पूछे गए स्पष्टीकरण की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने भवन प्रमंडल रामगढ़ द्वारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दूधमटिया गोला एवं राजकीय मध्य विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट रामगढ़ में किचन शेड एवं स्टोर रूम निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी को लेकर अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा के क्रम में संबंधित संवेदक पर कार्रवाई करते हुए 5% के कार्य राशि 91470 रुपए एवं 119690 रूपए का आर्थिक दंड निर्देश दिया। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल रामगढ़ द्वारा पतरातू प्रखंड के पटेल नगर बैंक मोड़ से पवन क्रूस हाई स्कूल होते हुए लोहा पुल तक पथ निर्माण एवं मांडू प्रखंड के लइयों दक्षिणी क्षेत्र में दूधी बाँध पर पुल निर्माण योजना में गुणवत्ता की कभी की शिकायत पर समीक्षा करते हुए 10-10% राशि 760359 रुपए एवं 2978120 रुपए कुल 39 लाख 49 हज़ार 639 रुपए का आर्थिक दंड लगाने तथा दंड की राशि भुगतान से कटौती कर या नीलाम पत्र द्वारा वसूल करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त अन्य शिकायतों के तहत संबंधित एजेंसियों को किए गए स्पष्टीकरण पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने तत्काल रूप से सभी एजेंसियों को स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया वहीं उपायुक्त ने संतोष जनक जवाब प्राप्त नहीं होने तक किसी भी परियोजना में राशि के भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को सरकारी योजनाओं के निर्माण के दौरान डीपीआर का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने गोला प्रखंड अंतर्गत मगनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में अवस्थित तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्य किए जाने को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत संचालित अन्य योजनाओं जो पूर्व में पूर्ण हो चुकी है उनका नियमित संचालन सुनिश्चित करने, निर्माणाधीन योजनाओं को ससमय पूर्ण करने साहित अन्य आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओ सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने मेधावी छात्र आदित्य का किया सम्मान।

rktvnews

रायपुर : सड़क सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन संबंधी दी गई जानकारी।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतदाता सूची में अपना नाम देखने या जुड़वाने के लिए डाउनलोड करें वोटर हेल्पलाइन एप!जिले के एक लाख से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अटल विहार योजना अंतर्गत 226 आवासों का लोकार्पण।

rktvnews

रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों के वेतन,पेंशन आदि की समस्याओं को ले फुटाब और फुस्टाब ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र ,हस्तक्षेप की मांग।

rktvnews

Leave a Comment