RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा अंचल पदाधिकारी से भाकपा माले के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 जुलाई।आज एक प्रेस ब्यान जारी कर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आज दिनांक 25 जुलाई 2024 को भाकपा माले का प्रतिनिधि मंडल ने आरा अंचल पदाधिकारी से मुलाकात की और कई जन सवालों पर उनसे बात की।
भाकपा माले का प्रतिनिधि मंडल ने अंचल पदाधिकारी आरा से मांग की कि जाति आधारित सर्वे बिहार सरकार ने कराया था,सरकार के आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट मे आया है कि बिहार मे 95 लाख परिवार की आय महज 6000 से कम है
भाकपा माले प्रतिनिधि मंडल ने अंचल पदाधिकारी से कहा कि 6000 से कम आय वाले परिवार को बिहार सरकार सीधे 2 लाख रुपया अनुदान देने का फैसला लिया था।
भाकपा माले प्रतिनिधि मंडल के तरफ से बोलते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा अंचल पदाधिकारी से 95 लाख परिवार मे से आरा अंचल मे कितने परिवार 6000 से कम आय वाले परिवार है उसकी सूची जारी करने तथा उक्त सभी परिवार का आय प्रमाण पत्र 6000 मासिक से कम का बनाने की की गारंटी की मांग की।
क्यामुद्दीन अंसारी ने यह भी मांग की है कि उन गरीबों का जिनका राशन कार्ड नहीं है उन गरीबों को 5000 से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा नहर से उजाड़े गये सभी गरीब परिवार को 3 डी.जमीन देने का मामला पुरजोर तरिके से उठाया.जिस पर अंचल पदाधिकारी ने सकारात्मक बाते की।
आरा नगर सचिव व पार्टी राज्य कमिटी सदस्य सुधीर सिंह ने सरकार द्वारा घोषित 5 डी. जमीन का मामला उठाते हुए एक मांग पत्र अंचल पदाधिकारी को सुपुर्द किया।
प्रतिनिधि मंडल मे शामिल प्रमुख लोगों मे राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, सुधीर सिंह, विजय ओझा,जिला कमिटी सदस्य राजनाथ राम, नगर कमिटी सदस्य राजेन्द्र यादव व बब्लू कुमार गुप्ता थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

निगम हैरिटेज के महंगाई राहत कैंपो में 6 लाख 05 हजार 915 रजिस्ट्रेशन गुरूवार को 2 हजार 273 गारंटी कार्ड वितरित किये गये।

rktvnews

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रशिक्षण कमान का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता खेलभवन में आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 फरवरी 24

rktvnews

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अबू धाबी में आईयूसीएन विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 के अवसर पर आयोजित ‘वन रेंजरों के सम्मान समारोह’ में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment