RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बजट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में कौशल विकास और रोजगार युवा, महिला एवं किसानों पर फोकस : जीतनराम मांझी

RKTV NEWS/नई दिल्ली 24 जुलाई।केन्‍दीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केन्‍द्रीय बजट 2024-25 की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद दिया और अपने वकत्‍वय के द्वारा यह बताया कि बजट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में कौशल विकास और रोजगार युवा, महिला एवं किसानों पर फोकस किया गया है। सुगम बैंक, ऋण, मुद्रा लोन अब 10 से 20 लाख तक किया गया है। कारोबार सीमा 500 करोड़ से घटकर 250 करोड़ कर दी गई है। 50 मल्‍टी प्रोडक्‍ट फूड प्रोडक्‍ट यूनिट और पीपीपी मोड में ई कॉमर्स निर्यात केन्‍द्र स्‍थापित किए जाएंगे।
एमएसएमई के अन्‍तर्गत सेवा-सुविधाओं पर फोकस करते हुए बजट 2024-25 में निम्‍न बिन्‍दुओं पर भी प्रकाश डाला गया है:-
अब बैंक से ऋण लेना और आसान होगा।
मुद्रा लोन की सीमा 10 से 20 लाख तक बढ़ी।
खरीदारों को ट्रेडर्स प्लेटफार्म पर अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए कारोबार की सीमा को 500 करोड़ से घटाकर 250 करोड़ किया गया।
एमएसएमई क्षेत्र में 50 मल्टी प्रोडक्ट फूड यूनिट स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी।
एमएसएमई तथा पारंपरिक कारीगरों को इंटरनेशनल मार्केट में उनके प्रोडक्ट को बेचने में सक्षम बनाया जाएगा तथा उसके लिए पीपीपी मोड में ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
बजट 3.0 में बिहार को केन्‍द्र की तरफ से प्रदान की गई सौगात में निम्‍न बिन्‍दु शामिल हैं:-

बिहार के लिए 26,000 हजार करोड़ का पैकेज दिया जाएगा।
गया में औद्योगिक हब बनाने का प्रस्ताव है।
काशी की तर्ज पर महाबोधि और विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर बनेगा।
राजगीर और नालंदा का व्यापक विकास होगा।
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग और बक्सर में गंगा नदी पर दो पुलों का निर्माण किया जाएगा।
बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा में सड़कों के काम में तेजी लाई जाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

rktvnews

लोक कलाकार “रामाज्ञा राम “को समर्पित होगा “भिखारी ठाकुर जयंती सह सम्मान समारोह 2023”

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ के मार्ग पर राजस्थान, राज्य में बड़े स्तर पर विकसित हो रही अन्न भण्डारण क्षमता, किसानों की मिटेगी चिन्ता, अन्न की रूकेगी बर्बादी पैक्स की होगी आय

rktvnews

भोजपुर:शुद्ध प्राण वायु के लिए एक पौधा आवश्यक लगाऐं : प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना।

rktvnews

खास घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां!मुख्यमंत्री की कलाई में भी सज चुकी है दिव्यांगों द्वारा बनाई गई राखी।

rktvnews

Leave a Comment