RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: व्यवसाई के पीड़ित परिवार से भाकपा माले नगर कमिटि और भोजपुर व्यावसायिक संघ की संयुक्त टीम ने की मुलाकात।

RKTVNEWS/आरा(भोजपुर)24 जुलाई। आजभाकपा माले नगर कमिटी और भोजपुर व्यावसायिक संघ की संयुक्त टीम ने व्यवसाई शहजाद के पीड़ित परिवार से मुलाकात की।पुलिस और डॉक्टर के लापरवाही पर जताया आक्रोश। टीम ने बताया की सब्जी विक्रेता मो शहजाद दुकान बंद करने के बाद 16 जुलाई को रात्रि 9:00 बजे घर से घूमने निकले थे। इसी बीच उन पर हमला हुआ जिसकी सूचना सदर अस्पताल से पुलिस के द्वारा उनके परिवार को दी गई की मोहम्मद शहजाद घायल अवस्था में सदर अस्पताल में है। इसके बाद घर वाले अस्पताल पहुंच कर इलाज में लग गए। घायल अवस्था में पहुंचे सब्जी विक्रेता को मरहम पट्टी कर देने के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टर बिना पर्ची पर किसी तरह का दवा लिखे बोला कि बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाइए। जो डॉक्टर की लापरवाही को दर्शाता है। भोजपुर व्यवसाई संघ के नगर सचीव बबलू कुमार गुप्ता ने कहा कि शहर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं हत्या, चोरी, लूट की घटना को अंजाम देकर आराम से घूम रहे हैं । प्रशासन अपराध को रोकने में विफल साबित हो रही है। व्यवसाईयों के साथ हत्या लूट चोरी की घटनाएं बढ़ रही है जिस पर रोक लगनी चाहिए। टीम में शामिल लोगों ने कहा कि जब से एनडीए की सरकार बनी है आरा सहित पूरे राज्य भर में अपराध बढा है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिसके लिए राज्य सरकार जिम्मेवार है। टीम ने मांग किया कि हत्यारो की जल्द गिरफ्तारी हो एवं गरीब दुकानदार को 5 लाख रुपया का मुआवजा दिया जाए।
टीम में शामिल लोगों में भोजपुर व्यवसाई संघ के सह सचिव राजनाथ राम,भाकपा माले के नगर सचिव सुधीर कुमार , भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य एवं इंसाफ मंच के नेता क्यामुदीन अंसारी, नगर कमेटी सदस्य रमाशंकर जी शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री का डूंगरपुर दौरा- राज्य सरकार महंगाई से राहत दिलाने का संकल्प कर रही पूरा: मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में सीवान जिले को करीब 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की दी सौगात।

rktvnews

भोजपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोजपुरी में भाषण से लोगों में दिखा उत्साह का संचार।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को जयंती पर किया नमन।

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का डीएम ने किया उद्घाटन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने वेल्लोर में शक्ति अम्मा के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment