RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश से महाविद्यालयों के कार्य बाधित,शत प्रतिशत हड़ताल सफल :चितरंजन प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जुलाई।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के शिक्षकेतर कर्मचारी बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की आह्वान पर , 23 जुलाई को अपने मांगो के समर्थन में सामूहिक अवकाश पर रहे।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह सभी महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर रहकर जो चट्टानी एकता का परिचय दिया है वो सभी बधाई योग्य है। सभी महाविद्यालय के सारे काम अवरूद्ध रहे। विश्वविद्यालय के पदाधिकारी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को आगे बढ़ा दिया।
प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने बतलाया कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव और उनको मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखने का काम विश्वविद्यालय ,राज्य सरकार और शिक्षा विभाग करते आ रही है।जो असहनीय हो गया है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के तमाम में महाविद्यालय के कर्मचारियों ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए सामूहिक अवकाश पर रहे। यह आंदोलन सत्य प्रतिशत सफल रहा। इसके बाद भी अगर कोई सनी नहीं हुई तो आंदोलन का स्वरूप बदल जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रक्षेत्रीय मंत्री राधा रमन सिंह, जिला अध्यक्ष बक्सर अरविंद सिंह, भभुआ जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सासाराम जिला सचिव अशोक सिंह, रमेश कुमार सचिव भोजपुर जिला,, जयवीर सिंह आदि का सहयोग रहा।

Related posts

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं को निर्बाध बैंकिंग सेवाओं से सशक्त बनाया।

rktvnews

बड़हरा में ई केवाईसी और एनपीसीआई शिविर आयोजित कर किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी।

rktvnews

इंटरनेशनल पर्पल फेस्टिवल – गोवा 2024 दिव्यांगों के लिए आशा और समावेशिता का पुंज।

rktvnews

भोजपुर:चातर में गायत्री परिवार द्वारा भव्य जलभरी एवं महायज्ञ की हुई शुरुआत।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित वियतनाम दूतावास में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

सीआईएल आशीष योजना के तहत 1645 बच्चों को छात्रवृत्ति जारी।

rktvnews

Leave a Comment