RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस।

RKTVNEWS /एजेंसी (पीआर 24*7) 23 जुलाई। देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला सहित एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिनमें वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल इन वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ शामिल हैं। कानपुर में स्थित यह ब्रैंड दूसरा और उत्तर प्रदेश में 19वाँ स्टोर है।
इस विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया, ने कहा, “हम भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद हर्षित महसूस कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, कानपुर में नवीनतम ब्रैंड स्टोर का उद्घाटन हमारे लेटेस्ट इनोवेशन के बेहतर अनुभव के साथ, देश के विभिन्न क्षेत्रों में कंज्यूमर्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। एक स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने यूज़र्स के लिए और अधिक इंटरैक्शन व नए टच पॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।”
रिटेल स्टोर का पता: ए ब्लॉक, 79/1, 8, गोविंद नगर रोड, नंद लाल चौराहा के पास, कानपुर, उत्तर प्रदेश।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने दानरो नदी का किया निरीक्षण, नदी में कचरा डंप करने को बताया खेदजनक।

rktvnews

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पत्नी संग किए महाकालेश्वर मंदिर में पूजा और अभिषेक।

rktvnews

हम “गुट” 41 में 39 नेता हमारे साथ,सिर्फ परिवारवाद और पिता पुत्र की पार्टी नहीं बनने देंगे!दिल्ली जाकर भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात और पार्टी पर करेंगे दावा:राजेश निराला यादव

rktvnews

गिरीडीह:सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक,संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: गाजियापुर में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन,ज्ञानपुर की टीम ने गुंडी को हराया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री को उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने स्वरचित पुस्तक ‘Bihar Hai Taiyar- A journey of Transformation 2005-2025’ की प्रथम प्रति भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment