RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि 29 जुलाई को।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जुलाई।अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक स्मृति शेष राम जी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि का आयोजन 29 जुलाई 24 को आरा क्लब आरा में 2:00 बजे दिन से होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए संगठन के महासचिव डॉक्टर शशि कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक और प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबू कुंवर सिंह द्वारा अंग्रेजों को परास्त किया गया था। जिसका 166 वां विजय दिवस और 25वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, उत्तराधिकारियों, बुद्धिजीवियों व वर्तमान पीढ़ी के युवाओं को सम्मान के साथ राष्ट्रीय संवाद पर विशेष जानकारियां दी जाएगी।
वैचारिकी जैसे महत्वपूर्ण शोध पत्रिका का भी लोकार्पण होगा। भारत का स्वतंत्रता आंदोलन एवं स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण पर महत्वपूर्ण चर्चाएं होगी।
डॉक्टर सिंह ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व राज्यपाल केरल निखिल कुमार होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी करेंगे। अन्य गणमान्य अतिथियों के आने की सूचना है।

Related posts

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद आरा शहर के विभिन्न शोक-संतप्त परिवारों से मिले!

rktvnews

भोजपुर:भोलाजी और जनकवि गोरख की स्मृति में कउड़ा काव्य-गोष्ठी

rktvnews

भोजपुर:नितीश-मोदी सरकार मे अपहरण,हत्या,बलात्कार जैसी घटना हो गई है आम, बिहार पुलिस केवल दारू -बालू से अवैध वसूली मे है व्यस्त : मनोज सिंह

rktvnews

भोजपुर : बाबू कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भाजपा ने मनाया शौर्योत्सव! शिवपुर घाट पर हुआ आयोजन

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

जयपुर:अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान को मिला स्वर्ण पदक।

rktvnews

Leave a Comment