RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: सदाफल देव आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर वैदिक हवन सह सत्संग का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रविवार को महर्षि सदाफल देव आश्रम सेमरांव भोजपुर में वैदिक हवन यज्ञ,सह सत्संग का आयोजन किया गया।जिसे मृत्युंजय कुमार द्वारा वैदिक रीति से संपन्न हुआ।इस पावन अवसर पर बिहार राज्य समन्वयक,सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेन्द्र कुमार राय ने कहा कि गुरु बनाने की परंपरा सनातन है।हमे सदगुरु के शरण में रहकर अपने जीवन को अध्यात्म के पथ आगे बढ़ाना चाहिए। इन्होंने कहा कि शताब्दी समारोह महोत्सव वाराणसी में 06 एवम 07 दिसम्बर 2024 को प्रस्तावित है,जिसके निमित सुपूज्य संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज,कन्याकुमारी से कश्मीर तक संकल्प यात्रा कर रहे है।भोजपुर जिला में 29 अगस्त 2024 को प्रस्तावित है जो धरहरा ,आरा के ग्रांड रिसॉर्ट में संत समागम होगा।
इस पावन अवसर पर भोजपुर जिला सचिव विजयपाण्डेय,प्रामर्शक दीपनारायण प्रसाद जी,आरा अनुमंडल संयोजक कृष्णा प्रसाद,आश्रम प्रभारी वीर पाल सिंह जी ,संतोष सिंह,एवम अन्य गुरूभाई बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Related posts

हनुमानगढ़:सॉफ्टवेयर के माध्यम से नशा छोड़ने वालों तथा नशा मुक्ति केंद्रो की ऑनलाइन होगी निगरानी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उज्जैन:संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मचारी नाथूराम सेवानिवृत्त हुए, कार्यालय के स्टाफ द्वारा सम्मान किया गया।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 10वें दिन तमिलनाडु से काशी पहुँचा छठा दल।

rktvnews

एस बी कालेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन

rktvnews

मध्यप्रदेश:संगीत का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment