RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा देकर शहीद के निवास रायपुर-सड्डू के लिए किया रवाना।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने नक्सल हमले में शहीद जवान भरत लाल साहू को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

माओवादियों के खिलाफ हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)19 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस बीजापुर जिले के तर्रेम में माओवादियों द्वारा किये आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर ससम्मान निवास रायपुर के सड्डू के लिए रवाना किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि बीजापुर जिले के तर्रेम में हुए आइईडी ब्लास्ट में हमारे वीर जवानो ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने माओवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है और हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान शहीद जवान भरत लाल साहू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि एसटीएफ के शहीद आरक्षक भरत लाल साहू रायपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 17 जुलाई को बीजापुर जिले के तर्रेम में एसटीएफ का बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गये आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद और 4 जवान घायल हुए।
इस मौके पर वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद जवान के परिजन मौजूद थे।

Related posts

बक्सर के रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति की स्थापना होगी : सम्राट चौधरी

rktvnews

सारण:छपरा एवं सोनपुर आयोजना क्षेत्र के सुनियोजित विकास पर होगी सार्थक पहल – जिलाधिकारी

rktvnews

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम एआई-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ का औचक निरीक्षण!साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।

rktvnews

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी😔

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने उधमपुर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की”।

rktvnews

Leave a Comment