
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जनवरी ।मंगलवार को जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में परिसदन आरा के सभागार में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का स्वागत किया गया।जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्रवण कुमार का अंग वस्त्र, बुके और फूलमाला से स्वागत किया गया।
इसके बाद मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और समाधान का आश्वासन दिया गया।इस मौके पर पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद,वशिष्ठ जदयू नेता कामेश्वर कुशवाहा,प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, श्रम एवं तकनीकी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार झमन, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार, युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक मेहता, छात्र जिलाध्यक्ष प्रीतम कुशवाहा, डॉ.हरेंद्र यादव,लाली कुशवाहा, डॉ.राजेंद्र चंद्रवंशी, संजय चौधरी,ददन राम, बैजनाथ सिंह,प्रवीण कुमार, विकास सिंह, अमरीश सिंह, चिंटू बाबा, मुन्ना पाठक, रिंकू चौधरी सहित काफ़ी संख्या में जदयू के सम्मानित साथीगण उपस्थित रहे।

