RK TV News
खबरें
Breaking News

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में पौधरोपण कार्यक्रम।

RKTV NEWS/ चित्तौड़गढ़(राजस्थान )19 जुलाई। ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान’ एवं ‘हरित चित्तौड़ अभियान’ के तहत शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, प्रधान देवेंद्र कंवर सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने कहा कि पौधारोपण अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है। सभी लोग इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हर व्यक्ति अपने घर में, खेत पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगा रहा है। गांव में लोग सार्वजनिक रूप से पौधारोपण कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी बीनू देवल, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, बीडियो अभिषेक शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, सरपंच रणजीत सिंह भाटी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:लापता मार्टिंग कच्छप के परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि प्रदान।

rktvnews

जन्मदिवस पर पद्मश्री ममता चंद्राकर को बधाइयों का तांता, प्रभारी कुलसचिव होंगी डॉ. नीता।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों संग की बैठक,शासन, प्रशासन और पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पालकी में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर व श्री मनमहेश हाथी पर विराजित होकर भक्तों का कुशल-क्षेम लेने उज्जैन नगर भ्रमण पर निकले

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान।

rktvnews

रायपुर : ‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ : द्वितीय चरण के लिए आज चौथे दिन 203 नामांकन पत्र हुए दाखिल

rktvnews

Leave a Comment