RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:कल्याण विभाग अन्तर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के अनुमोदन से संबंधित बैठक।

5966 छात्र / छात्राओं को भुगतान करने हेतु दी गई स्वीकृति।

शेष आवेदनों को 20 जुलाई तक अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखण्ड)18 जुलाई।समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 में ई-कल्याण पोर्टल पर प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना अंतर्गत छात्र-छात्राओं के आवेदन अनुमोदन हेतु बैठक की गई।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, चतरा द्वारा जानकारी दी गई की वित्तीय वर्ष-2023-24 में अध्यनरत छात्र / छात्राओं द्वारा चतरा जिले में संचालित 45 संस्थानों / कॉलेजो द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर कुल – 18603 का रजिस्ट्रेशन किया गया है जिसमें संस्थान के नोडल ऑफिसर द्वारा 17868 आवेदनों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके उपरान्त सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों से जांच कराया गया।
आज की बैठक में जिला स्तरीय समिति के द्वारा 5966 छात्र / छात्राओं को भुगतान करने हेतु स्वीकृति दी गई एवं शेष छात्र / छात्राओं को जिला स्तरीय समिति के समक्ष दिनांक – 20 जुलाई 2024 तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। जिससे शत प्रतिशत पात्र आवेदकों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
उक्त बैठक में कल्याण पदाधिकारी अलका कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश, स्वदेशी उत्पादों से सजा मेला।

rktvnews

भोजपुर: फुटबॉल टूर्नामेंट का राजद नेता रामबाबू सिंह उर्फ अशोक सिंह ने किया उदघाटन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें मतदाता : जिला पदाधिकारी

rktvnews

रायपुर : ‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

बुलडोजर राज नहीं चलेगा!गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ माले ने धरना दिया।

rktvnews

Leave a Comment