RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण हेतु” एक पेड़ मां के नाम “अभियान में नागरिक एकजुट हो करें सहभागिता: प्रेम कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जुलाई।बिहार भाजपा के वरीय नेता व बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार, पटना से पर्यावरण यात्रा पर निकलकर के आज स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद बाबू बीर कुंवर सिंह की धरती आरा भोजपुर में पीएम मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण का कार्य की शुरुआत की। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी के अगवाई में जिला टीम ने मंत्री का भव्य स्वागत किया और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया।सारे लोगों ने बदलते जलवायु परिवर्तन और जल के संरक्षण पर काम करने का प्रण लिया। जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखकर मंत्री ने कहा हर एक नागरिक को पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और जल संचय निश्चित रूप से करना चाहिए इस कार्य के लिए उन्होंने लोगों को संकल्प दिलवाया। जिला दौरे के क्रम में दक्षिण बिहार के प्रदेश मंत्री के रूप में वार्ड पार्षद रणजीत राज चंद्रवंशी को दक्षिण बिहार का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया,महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने माला बनाकर रंजीत राज का स्वागत किया। कार्यक्रम में उनके साथ चल रहे राष्ट्रीय अति पिछड़ा पिछड़ा वर्ग महासभा सह अखिल भारत वर्षीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रोशन, राष्ट्रीय मंत्री हरे राम सिंह चंद्रवंशी , अमित सिंह चंद्रवंशी रविचंद्रवंशी प्रमोद चंद्रवंशी अमन चंद्रवंशी सुधांशु सूर्य अमरेंद्र कुमार संजय कुमार सिंह भगवान सिंह हरेंद्र पांडेय प्रेम रंजन चतुर्वेदी दुर्गा राज जिला अध्यक्ष सहित सैंकड़ों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:आई टी आई गोविंदपुरा में रोजगार मेला 19 दिसंबर को।

rktvnews

राजस्थान:आपणो स्वस्थ राजस्थान’ हमारा संकल्प, प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना हमारी प्राथमिकता, आमजन से जो वादा किया है, वह समय पर पूरा होगा, यही हमारी कार्यशैली : मुख्यमंत्री

rktvnews

आईएनएस सुमेधा ‘एक्सरसाइज ब्राइट स्टार- 23’ में भाग लेने के लिए मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और नवाचार कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

जी-20 के डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप (डीआरआरडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक आज मुंबई में संपन्न हुई

rktvnews

कॉमरेड वी.एस. अच्युतानंदन : एक कम्युनिस्ट का महाकाव्यात्मक जीवन।

rktvnews

Leave a Comment