RK TV News
खबरें
Breaking News

बेतिया:पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी : जिलाधिकारी

सभी लोग कम से कम एक-एक वृक्ष जरूर लगाएं।

चनपटिया प्रखंड के ग्राम पंचायत राज जैतिया, वार्ड नंबर 20 अवस्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय, चौबे टोला के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रांगण में अशोक का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय परिसर में अतिरिक्त चापाकल का अधिष्ठापन कराने का निर्देश।

जिलाधिकारी ने विद्यालय का भी किया निरीक्षण।

बच्चों से पढ़ाई और सरकार द्वारा दी जा रही अन्य सुविधाओं को लेकर लिए फीडबैक।

RKTVNEWS/बेतिया (बिहार)13 जुलाई।जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज मनरेगा योजना अंतर्गत चनपटिया प्रखंड के ग्राम पंचायत राज जैतिया, वार्ड नंबर 20 अवस्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय, चौबे टोला के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रांगण में अशोक का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा अशोक, महोगनी, सागवान आदि का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही जरूरी है। सभी लोग कम से कम एक-एक वृक्ष जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी व्यक्तियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपनी-अपनी सहभागिता दें।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने राजकीय बुनियादी विद्यालय, चौबे टोला का निरीक्षण भी किया। क्लास रूम में पढ़ रहे बच्चों से पढ़ाई और सरकार द्वारा दी जा रही अन्य सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। बच्चों को अच्छे तरीके से पढ़ाई करने को कहा। साथ ही बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षकों से भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विद्यालय की सम्पूर्ण चहारदीवारी, प्रांगण में अतिरिक्त चापाकल आदि की मांग की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्क्षण चापाकल का अधिष्ठापन कराने का निर्देश दिया। साथ ही चहारदीवारी निर्माण के लिए अग्रतर कार्रवाई करने की बात जिलाधिकारी ने कही।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, प्रतिभा रानी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, चनपटिया, प्रणव कुमार गिरी, कार्यपालक अभियंता, डीआरडीए, सुरेश कुमार चौधरी, मुखिया, कृष्णावती देवी, उप मुखिया, रामप्रवेश कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य, शीला देवी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:कुटीर उद्योगों की स्थापना एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे : उप मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 जनवरी 26

rktvnews

उड़े तिरंगा बीच नभ।

rktvnews

महाकुंभ: उत्तराखंड के राज्यपाल ने त्रिवेणी संगम पर लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment