RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

भोजपुर: बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं में होगा इजाफा, जापानी PSS में खुला एक अतिरिक्त फ्यूज कॉल सेंटर।

विद्युत अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार द्वारा किया गया उद्घाटन।

RKTVNEWS /आरा (भोजपुर) 13 जुलाई।बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों के निवारण हेतु उपभोक्ताओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए जापानी PSS में एक अतिरिक्त फ्यूज कॉल सेंटर का उद्घाटन अविनाश कुमार विद्युत अधीक्षण अभियंता, भोजपुर के द्वारा किया गया।
बताते चले कि आरा प्रमंडल में पूर्व से एक फ्यूज कॉल सेंटर-7033095836 कार्यरत है। लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण सभी उपभोक्ताओं की शिकायत एक नंबर पर दर्ज नहीं हो पाती थी। जिससे विभाग को जानकारी के अभाव में त्वरित समाधान करने में असुविधा होती थी साथ ही उपभोक्ताओं में नाराजगी रहती थी। विभाग ने इसके समाधान और त्वरित निराकरण के लिए आरा शहरी क्षेत्रों में अवर प्रमंडलवार एक अतिरिक्त फ्यूज कॉल सेंटर जिसका नम्बर-9031052524 जापानी PSS में शुरू की है।

यहां कर सकते है शिकायत

फ्यूज कॉल की शिकायत के लिए आरा शहरी क्षेत्र अंतर्गत आरा शहरी संख्या-1 के उपभोक्ताओं के लिए 7033095836 एवं आरा शहरी संख्या-2 के उपभोक्ताओं के लिए 9031052524 नम्बर जारी किया गया है।
रेलवे स्टेशन के पश्चिम, के जी रोड, कतीरा, चंदवा, मौलाबाग, पकड़ी, नाला मोड़, सिंडिकेट, मीरगंज, गांगी, टाउन थाना, शाहिद भवन के आस पास के क्षेत्रों के उपभोक्ता अपनी शिकायत 9031052524 नम्बर पर दर्ज करेंगे। रेलवे स्टेशन के पूरब, नवादा, मठिया, सदर अस्पताल, बस स्टैंड, आनंद नगर, धरहरा, शीशमहल चौक, के आस पास के क्षेत्र के उपभोक्ता अपनी शिकायत 7033095836 पर दर्ज करेंगे।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में किया‘‘स्कूल रेडियो पॉडकास्ट’’ को लॉन्च।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राज्यपाल ने ‘इनोफ़ेस्ट इंडिया 2024’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

अंबेडकर ने अंधेरे में रोशनी फैलाई:असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य

rktvnews

भोपाल:राजधानी में विभिन्न मार्गों पर बनने वाले द्वार विरासत के साथ विकास को करेंगे जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने प्रखंडवार तरीके से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता को दिया जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया; नए रायरंगपुर डाक मंडल का उद्घाटन किया; रायरंगपुर डाक प्रभाग का स्मारक विशेष कवर जारी किया; और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

rktvnews

Leave a Comment