RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान इन्वेस्ट समिट 2024’’ प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा: प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग।

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान )13 जुलाई। आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिसम्बर माह में होने वाले इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2024 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव ने समिट के सफल आयोजन के लिए प्री—इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन एवं समिट से संबंधित कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए।
प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट-2024 एवं प्री इन्वेस्टमेंट समिट से जुड़े तमाम जरूरी इंतजाम एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
श्री रविकांत ने कहा की सभी नगर निकाय निवेशकों का चिन्हीकरण करें साथ ही अप्रवासी राजस्थानीयों से संवाद स्थापित करेें जिससे की इन्वेस्टमेंट समिट को ओर व्यापक बनाया जा सकें। उन्होंने स्टेक हाॅल्डरस् के साथ कन्सलटेशन व नोलेज पार्टनरशीप पर भी अपना ध्यान केन्द्रित करने के निर्देश दिये। बैठक में अरबन सेक्टर के अन्तर्गत विभिन्न सबसेक्टर यथा टूयूरिज्म, मेडिकल, उद्योग, वेयरहाउस तथा क्षेत्र विशेष के अनुरूप विशिष्ठ सेक्टर के चिन्हीकरण को प्राथमिकता दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में स्थानीय निकाय विभाग, राजस्थान आवासन मंडल, विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों, नगर नियोजन विभाग, जयपुर मैट्रो, नगरीय विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भारत और फिनलैंड के बीच पर्यावरण सहयोग पर समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण।

rktvnews

रामगढ़:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

सारण:कालाजार मुक्त होने की दहलीज़ पर सारण, डब्ल्यूएचओ की टीम ने डोज़ियर प्रिपरेशन की परखी तैयारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर सद्भाव और करुणा के मूल्यों पर प्रकाश डाला।

rktvnews

सितंबर में राष्ट्रीय कोयला सूचकांक में 3.83 अंकों की वृद्धि।

rktvnews

भोजपुर:सामाजिक एकता और जागृति का केंद्र बनेगा आरा विधान सभा : सचिन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment