RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन: कलेक्टर ने खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों का किया अनुमोदन।

66.12 लाख परियोजना लागत के 15 आवेदनों का किया गया अनुमोदन।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)12 जुलाई।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज प्रशासनिक संकुल भवन में उद्यानिकी विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनान्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों का अनुमोदन किया। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से उनके खाद्य प्रसंस्करण इकाई के अनुभव और उनके द्वारा प्रसंस्करण करने वाले उत्पादों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री सिंह द्वारा मिल्क बेस्ड प्रोडक्ट, चना बेस्ड प्रोडक्ट, प्याज प्रसंस्करण इकाई, गेहूं बेस्ड प्रोडक्ट, मसाला प्रोडक्ट्स आदि के प्रसंस्करण इकाई स्थापना के लिए प्राप्त 25 में से 15 आवेदनों का अनुमोदन किया गया, जिसकी परियोजना लागत लगभग 66.12 लाख हैं।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के लाभार्थी दिलीप रघुवंशी द्वारा महिदपुर के ग्राम गेलारखेड़ी में स्थापित इकाई श्री बालाजी सेव भंडार के सेव, नमकीन के विभिन्न पैकेट्स का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने दिलीप रघुवंशी की इकाई द्वारा बनाए गए सेव को चखकर उसकी गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने श्री रघुवंशी से नमकीन पैकेट्स की पैकेजिंग और बेहतर करने की बात कहीं।
बैठक में उपसंचालक उद्यानिकी पी एस कनेल, उपसंचालक कृषि आरपीएस नायक , महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र अतुल वाजपाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और आवेदक उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:मकर संक्रांति महोत्सव एवं परसादी महोत्सव का आयोजन 14 जनवरी को।

rktvnews

इंदौर:मंत्री सिलावट ने केवड़ेश्वर घाट का किया लोकार्पण।

rktvnews

बक्सर: उच्च माध्यमिक विद्यालय, भोजपुर जदीद में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

रेल मंत्रालय ने अनुभूति और विस्टाडोम कोचों सहित वातानुकूलित बैठने की सुविधा वाली सभी ट्रेनों की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में छूट योजना शुरू की।

rktvnews

चतरा:धान अधिप्राप्ति योजना से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन परिसर में आकर्षक और कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का किया गया रोपण।

rktvnews

Leave a Comment