RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अनिश्चित कालीन धरना प्रर्दशन का समर्थन नही करेगा छात्र जदयू:कृष्णा तिवारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई। गुरुवार को छात्र जद(यू ) नगर इकाई की एक बैठक आरा परिषदन में छात्र जदयू के नगर अध्यक्ष कृष्णा तिवारी की अध्यक्षता में हुई।बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में हो रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रर्दशन के समर्थन नही करने का निर्णय लिया गया ।बैठक में मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार सिंह और निर्वाचित छात्र संघ प्रतिनिधि मोनू यादव और सुशील सिंह टाइगर उपस्थित हुए।सीनेट सदस्य डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जब भी जो व्यक्ति न्यायालय द्वारा दोषी करार नहीं दिया जाता है वह अपराधि की श्रेणी में नहीं आता है तब तक उसे परीक्षा नियंत्रक के पद पर बने रह सकते हैं ऐसे उन्हें हटाने का मांग करना न्याय संगत नहीं है।वहीं छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष प्रीतम कुशवाहा ने कहा कि छात्र हित में कार्य नहीं किया जा रहा है और निजी कार्य के लिए धरना प्रदर्शन करना दुर्भाग्यपूर्ण है ।निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय है ।
वही छात्र संघ के नेता मोनू यादव ने कहा की कि यह कार्यक्रम छात्र हित के बुनियादी मुद्दों से हटकर के सरकार विरोधी कार्य किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वही युवा जदयू के जिला अध्यक्ष अभिषेक मेहता ने कहा की जिस तरीके से अल्पसंख्यक समाज के मौजूदा परीक्षा नियंत्रक को टारगेट कर धरना प्रदर्शन किया जाना अपने निजी कार्यों को लेकर दुर्भाग्य पूर्ण है। इसका समर्थन युवा जदयू भोजपुर नही करती है।
वही नगर अध्यक्ष छात्र जदयू की कृष्णा तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय इकाई के द्वारा इस तरह के किए गए कार्यक्रम पार्टी हित में सही नहीं है इसका समर्थन छात्र जदयू नगर इकाई नहीं करता है।
छात्र जदयू के कद्दावर नेता बंटी मिश्रा ने कहा कि पार्टी को बदनाम करने के लिए सरकार किया जा रहा है। वही मौके पर उपस्थित छात्र नेता प्रियांशु कुशवाहा,अंकुर कुशवाहा ,रसगुली बाबा, मोहम्मद सैफ अली ,अभय कुशवाहा राकेश कुमार, देवेंद्र पाल सहित सैकड़ों छात्र नेता उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज: जिला पदाधिकारी ने किया समाहरणालय परिसर में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सम्राट हेमचंद विक्रमादित्य को राष्ट्रीय सम्मान मिले :राज किशोर शर्मा

rktvnews

वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद ने नौसेना संचालन महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिले के सरकारी अस्पतालों मे गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच को लेकर चला विशेष अभियान।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री को जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका संदेश का जुलाई अंक किया गया भेंट।

rktvnews

चतरा:JPSC परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment