RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पर्यावरण की रक्षा हमारा दायित्व:राघवेंद्र प्रताप सिंह

कार्यकर्ताओ संग पौधा लगाते बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओ द्वारा किया गया पौधारोपण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान कार्यक्रम के तहत गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़हरा विधानसभा के कोईलवर उतरी मंडल अंतर्गत बिरमपुर गांव में पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,मंडल पदाधिकारियों सहित कार्यकताओ द्वारा पौधो का पौधरोपण किया गया। ‌उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि पुरे विश्व में जलवायु परिवर्तन हो रहा है। हम एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण कर पायेंगे एवं अपने बच्चों के आने वाले दिन में रक्षा कर पायेंगे। कार्यक्रम उच्च विद्यालय बिरमपुर, शिव‌मंदिर बिरमपुर , गोरिया स्थान आदि स्थानो पर हुआ। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,कार्यक्रम जिला संयोजक , श्रीभगवान सिंह, सलेमपुर मंडल अध्यक्ष भाजपा धनंजय तिवारी,संजय चौधरी, रंजन सिंह प्रभु यादव, रजेय‌ सिंह , उज्जवल सिंह, पप्पू सिंह, आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

शाहाबाद महोत्सव का आयोजन दिल्ली में, तैयारी को लेकर बैठक,दिल्ली में बिखरेगी खुशबू भोजपुरी संस्कृति की।

rktvnews

वैशाली: इंटर परीक्षा में राज्य स्तर पर वाणिज्य और कला संकाय के टॉपरों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

चतरा:मतदाता जागरूकता वर्चुअल रियलिटी वैन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 जून 26

rktvnews

धर्मो रक्षति रक्षितः अहिंसा परमो धर्मः धर्म हिंसा तथैव च।

rktvnews

Leave a Comment