RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला में सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की बैठक।

व्यवसायिक मालवाहक ट्रकों का परिचालन निर्धारित मार्गों से ही हो सुनिश्चित।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)10 जुलाई।सारण जिला में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के उद्देश्य से लगातार पहल की जा रही है।
विगत माह में भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सबंध में बैठक की गई थी। इसमें निर्धारित मार्ग/रुट से ही ट्रकों का परिचालन सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निदेश दिये गये थे।
आज पुनः जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पूर्व के निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा आगे के लिये महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया।
दरियापुर-परसा मार्ग एवं दिघवारा-भेल्दी मार्ग में व्यवसायिक मालवाहक ट्रकों के परिचालन की अनुमति नहीं होगी। इसमें आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को छूट रहेगी। इसके लिये पीरगंज, मटिहान चौक एवं हराजी मोड़ पर बड़े बड़े संकेत चिन्ह लगाने का निदेश दिया गया। इसमें वैकल्पिक रुट की भी जानकारी रहेगी।इन स्थलों पर आवश्यकतानुसार ड्रॉप गेट , ट्रैफिक ट्रॉली एवं प्रतिनियुक्त पुलिस बल के लिये आवश्यक शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। इसके लिये अतिरिक्त होम गार्ड को भी लगाया जायेगा। सभी ट्रकों का परिचालन राष्ट्रीय उच्च पथों के माध्यम से ही सुनिश्चित किया जायेगा।
मशरख तरैया मोड़ एवं अंबेडकर चौक पर भी ड्रॉप गेट, साइनेज, ट्रॉली एवं शेड की व्यवस्था की जायेगी। सोन्हो से अमनौर एवं सोन्हो से परसा की तरफ भी कोई ट्रक नहीं जायेगा। इन स्थलों पर भी पर्याप्त पुलिस बल/होम गार्ड की प्रतिनियुक्ति अलग अलग पालियों में सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत लगातार यातायात रेगुलेशन का निरीक्षण एवं समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।
सोनपुर, मढ़ौरा, दरियापुर, परसा एवं नगरा में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु अभियान चलाने का निदेश दिया गया।
निर्माणाधीन छपरा-हाजीपुर फोर लेन सड़क के किनारे बनाये जा रहे ढाबों के जमीन की भी जाँच कर अतिक्रमण हटाने का निदेश दिया गया।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, जिला समादेष्टा सहित अन्य पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जुड़े थे।

Related posts

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अम्ब्रेला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: रमना मैदान के समीप चर्च से पंखे हुए चोरी।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जारी किया बाल विवाह जागरूकता गीत, 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का आह्वान।

rktvnews

युवाओं को नशे की खाई में धकेलने वाले नशा तस्करों को दंडित करने में मोदी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही : अमित शाह

rktvnews

राष्ट्रपति के खड़े और प्रधानमंत्री के बैठे रहने पर कांग्रेस का बड़ा बयान,कहा पीएम मोदी और भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी।

rktvnews

नागरिक स्वतंत्रता के चैंपियन ए.के. गोपालन, जिन्हें आजादी के बाद भी जेल में रखा गया था!

rktvnews

Leave a Comment