RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

दो चिकित्सक मित्रों ने रचा इतिहास भोजपुर को दी एमआरआई की सुविधा।

एमआरआई के रूप में जिले को मिला अनमोल उपहार-डॉ विकास।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 6 मार्च 23,प्रसिद्ध सर्जन डा विकास का जिले में एक विशेष पहचान है।ऐसा कोई गांव या कस्बा नहीं जहां इनके नाम और काम की गूंज न हो।यह संतोष का विषय है कि कोई घटना या दुर्घटना हो,या गोली चली हो तो एक ही नाम जिह्वा पर पहले आता है ले चलो डा विकास के बाबू बाजार क्लीनिक पर।यह है मरीजों की भावना और उनका विश्वास। पुलिस प्रशासन से लेकर क्लीनिक के लोग भी सबसे पहले यही रेफर करते हैं। डॉ विकास एक युवा, सामाजिक सोच,और विभिन्न संगठनों से जुड़ कर सहयोगी के रुप में अपनी पहचान बनाई है।
5 मार्च, होली का रंग भरा मिजाज, बाबू बाजार क्लीनिक में ही एक और इतिहास का अध्याय जुड़ा ।और वह है एम आर आई का शुभ उद्घाटन। अब यहां सीटी स्कैन होना प्रारंभ हो गया ।डॉक्टर विकास के एक बचपन के मित्र डॉ राजीव , दोनों मित्रों ने मिलकर होली मिलन के शुभ अवसर पर जिला वासियों को अनमोल उपहार दिया है, जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन के लिए पटना जाना पड़ता था जिससे समय, शारीरिक और आर्थिक परेशानी भी होती थी। डॉक्टर विकास ने आभार व्यक्त करते हुए कहा मेरे अनुरोध पर डॉ राहुल ने इसका सेटअप यहां बैठाया और आज से इस शुभ कार्य का श्रीगणेश हो गया । एक प्रश्न के जवाब में डॉ विकास ने बताया कि प्रतिदिन दस से पंद्रह मरीजों को आवश्यक जांच हेतु पटना भेजना पड़ता था। इससे मुझको भी मरीजों के इलाज काफी परेशानी थी। मैं डॉक्टर राहुल को ह्रदय से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरे पहल पर जिला वासियों को यह जांच व्यवस्था कर अनमोल उपहार दिया है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने दिव्या देशमुख को फिडे महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025 बनने पर बधाई दी।

rktvnews

वार्ड पार्षद आशा देवी नगर निगम के खिलाफ 26 मई को करेंगी आमरण अनशन!मामला नाला उड़ाही का।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभाग की व्यापक समीक्षा बैठक, निजी विद्यालयों की सम्बद्धता व नामांकन पर हुए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

छैल छबीले ग्वाल बाल संग खेलत होरी…!

rktvnews

भोजपुर: महापौर ने किया सरत जैन मेमोरियल बिहार राज्य अंडर 15 ओपन औऱ बालिका शतरंज चैंपियनशिप का उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:राजभवन में सुन्दरकाण्ड की संगीतमय प्रस्तुति! राज्यपाल ने सुन्दरकाण्ड का पारायण कर सबके मंगल की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment