RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश:पर्यावरण अनुकूलता एवं पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का समाधान कारक होगा पौध-रोपण का महाअभियान : लोकसभा अध्यक्ष

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)09 जुलाई।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में इंदौर में चल रहे 51 लाख पौधे लगाने के महा अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने इंदौर के बिजासन के समीप अटल वन में पौध-रोपण भी किया। श्री बिरला ने पौध-रोपण अभियान को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के दुषपरिणामों का सामना कर रहा है ऐसे में यह अभियान पर्यावरण अनुकूलता की दिशा में देश और दुनिया को नया दृष्टिकोण देते हुए नई राह दिखायेगा।
लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान शुरू किया है। इस अभियान को मध्यप्रदेश विशेषकर इंदौर में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण हमारी संस्कृति, संस्कार एवं अध्यात्म से जुड़ा हुआ है। यह अभियान वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुखद बनाने का अभियान है। देश एवं विश्व की पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के समाधान का माध्यम भी बनेगा।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह अभियान मानव जीवन को बचाने का वृहद अभियान है। यह एक अच्छा कार्य है। इस अभियान को निरन्तर आगे बढ़ाते रहना चाहिए। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृगांर है। यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार है। वृक्ष से ही जीवन की निर्भरता है। वृक्ष हमें जीवन बचाने के लिए सब कुछ देता है। हमारा फर्ज बनता है कि अधिक से अधिक पौधे लगाये और उनकी सुरक्षा का संकल्प लें। इंदौरमहापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्वागत भाषण देते हुए इंदौर में चलाए जा रहे पौध-रोपण अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी से जन आंदोलन बन चुका है। राज्य सरकार ने जहां एक ओर साढ़े 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से इंदौर शहर में ही 51 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।
वन एवं पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान, पशुपालन मंत्री लाखन पटेल, सांसद शंकर लालवानी , उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्री महेन्द्रसिंह, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, ‍विधायक महेन्द्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने हजारों स्कूली बच्चों के साथ बिजासन के सामने स्थित अटल वन में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर ओम बिरला ने पौध-रोपण के ब्रांड एम्बेसेडर विष्णु लांबा और कुमारी प्रसिद्धि का सम्मान भी किया।

Related posts

आईएफएफआई भावी माहिर फिल्म निर्माताओं के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में उभरा।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वीसी से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा-जदयू ने सबके साथ किया विश्वासघात!इंडिया गठबंधन अतिपिछड़ों के रोजगार, व्यवसाय और सम्मान की गारंटी करेगा :राजेश सहनी

rktvnews

बागपत में सांसद व विधायक खेल स्पर्धाओं की तैयारी तेज, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर।

rktvnews

भोजपुर डीएम और एसपी ने लसाढी में भारत छोड़ो आंदोलन 1942 के अमर शहीदों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर :सुदामा प्रसाद का हुआ नामांकन, सभा में उमड़ा जनसैलाब! हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र-नौजवान, किसान – मजदूर।

rktvnews

Leave a Comment